रिश्तों का रहस्य। secret of relationships

रिश्तो का रहस्य(secret of relationships) का मतलब है, हम अपने जीवन में रिश्तों के स्वयं निर्माता हैं। हम जो भी इच्छा साकार करना चाहते हैं,जिस किसी व्यक्ति,वस्तु या परिस्थिति या लोगोँ को अपने जीवन में देखना चाहते हैं,वह हर चीज हमारे जीवन में प्रकट होगी,इसके लिए हमारी इच्छाएं विचार और भावना, किस तरह हमारे जीवन में हमारी इच्छा को साकार रूप दे सकती है,यही है relatipnship mastery।

हम सबके जीवन में रिलेशन यानी रिश्ते बहुत ही महत्व रखते हैं, अगर हमारे रिश्तो में चुनौतियां आती है,तो हम किसी भी चीज पर फोकस नहीं कर पाते और खुद को अव्यवस्थित महसूस करते हैं। हम अपने रिश्तो में सुधार और महत्वपूर्ण बनने के लिए क्या ऐसा करें कि लोग हमें अपने साथ रखना चाहें,देखना चाहें, महसूस करना चाहें। 

Table of Contents

खुद पर काम करें।

इस बात को जानना अति आवश्यक है हम कुछ भी काम करते हैं,या सोचते हैं,तो सबसे पहले हमारे मस्तिस्क में उसके विचार का ही निर्माण होता है फिर विचार से शब्द बनते हैं,और उन विचारों के प्रभाव से ही जो हम बोलते हैं,वे ही विचार उन शब्दों के रूप में प्रकट होते हैं।

उन विचारों के अनुरूप जो भावना, हम महसूस करते हैं,उसी के अनुरूप हमारे जीवन में परिस्थितियां बनती है,और कमाल की बात है

 

 इसका हमें एहसास भी नहीं होता। इसलिए हम अपनी जिंदगी में अंदरूनी विचारों को महत्व दें,हम क्या सोच रहे हैं,यह बहुत महत्वपूर्ण है।

रिश्तो के लिए हम उन्हीं विचारों के अनुरूप अपनी सोच और अपने जीवन को बनाएं। अपने आसपास उसी के अनुरूप चित्रों को देखें,उसी के अनुरूप नाटक करना शुरू करें।उन् परिस्थितियों को प्राप्त करने के बाद किस किस चीज की जरूरत होगी,उसे संग्रह करना शुरू करें।सारी चीजों का एक साथ मेल होने पर ब्रह्मांड,उसे तुरंत प्रकट कर देता है।अपनी तरंगों की सारी चीजों को एक सूत्र में पिरोते ही,ब्रह्मांड उन रिश्तों को हमारे सम्मुख प्रकट कर देता है।

जब हम किसी व्यक्ति से संबंध या रिश्ते अच्छे बनाना चाहते हैं,तो यह निश्चित करें कि हमारे विचार, शब्द,कर्म और उसके प्रति सोच सभी एक सूत्र में सोचते और करते हों, ब्रह्मांड को मिला यह संकेत तुरंत काम करता है, और सकरात्मक परिणाम नजर आने लगते हैं।

इसके लिए पहले हम खुद को पहले समझें, खुद के ऊपर काम करें,अपनी कमियों और अपने गुणों पर विवेचना करें,चिंतन करें और उसके आधार पर उसमें सुधार करें,क्यों कोई दूसरा आपके साथ रहना पसंद करेगा,उन नियमों को जानें, सिखे,और लिखें।खुद के साथ वैसा ही व्यवहार करें,वैसे ही बने,ताकि दूसरा हमारे साथ समय बिताना चाहे।

खुद को प्यार करें, खुद को सम्मान दें,खुद को अपने कीमत का एहसास कराएं। इससे हम ब्रह्मांड को यह संकेत भेजते हैं कि हम तैयार हैं,उसके बाद हमारे रिश्ते तो सिर्फ परिणाम रहते हैं।इसके बाद हम शानदार फ्रीक्वेंसी उस व्यक्ति के प्रति भेजें,जिसे हम चाहते हैं,खुद को कीमती बनाने के लिए सब कुछ पहले अपने लिए करें।

सबसे पहले खुद लबालब भरे,तभी हम किसी दूसरे को देने के लायक होते हैं। इसलिए अनिवार्य हो जाता है,कि हम अपनी रिलेशनशिप मास्टरी पर ध्यान दें।अपनी जरूरतों पर पहले ध्यान दें,अपने ज्ञान पर ध्यान दें। ऐसा करने से हम ब्रह्मांड में अच्छी भावना से घिरे जाते हैं।अपने आसपास के माहौल में खुशियां फैलाते हैं,अपने आसपास के हर व्यक्ति की नजरों में हम जगमगाती मिसाल बनते है,और तब हमारे यह रिश्ते स्वभाविक बहाव की तरह हमारी ओर बहने लगते है।

लोगों को उनके बारे में बात करने के लिए प्रोत्साहित करना।

ईश्वर ने हमें दो कान और एक मुंह दिया है, जिससे हम ज्यादा से ज्यादा सुनें,और कम से कम बोलें। इसलिए हमको एक एक्टिव लिस्नर बनने की जरूरत है,हम लोगों से सवाल पूछे,उनकी बातों में इंटरेस्ट ले,उन्हें बोलने के लिए प्रोत्साहित करें।हर किसी को बोलना पसंद है,और हर मानव को लगता है कि कोई उनकी बातें कोई सुने।यहां तक कि हम स्वयं को भी देखें तो हमें वही लोग पसंद आते हैं,जो हमारी बातें सुनते हैं।इसलिए हम लोगों को प्रोत्साहित करें कि,वह बोले और हम सुने।हम जितना सामने वाले को बोलने का मौका देते हैं,वह उतना ही हमें पसंद करने लगते हैं।वह हमसे अंदरूनी प्यार करने लगते हैं,और धीरे-धीरे शायद हम उसके अच्छे दोस्त बन जाते हैं,चहेते बन जाते हैं।

लोगों को हम अपना टाइम दें।

किसी को जब हम सबसे अच्छा गिफ्ट अपना टाइम दे सकते हैं,जिससे वह खूब प्रसन्न होता है।आज के इस युग में किसी के पास समय नहीं है,और हम जब अपना टाइम देते हैं,तो यह चीज हमें उसकी नजरों में खास बनाती है।समय अनमोल है,जो कभी वापस नहीं आता,लोग तो समय को बेचकर पैसा भी बनाते हैं,किंतु जो कीमती लोग होते हैं वह अपने समय को अनमोल मानकर उसे बचाने के लिए पैसा खर्च करते हैं।ऐसे में समय को जब अपने रिलेशनशिप या रिश्तो के लिए देते हैं,तो यह बड़ा ही कीमती होता है। कहीं ना कहीं किसी रिलेशनशिप में किसी तरह की चुनौती नजर आती है,तो निश्चित रूप से इसका कारण हमारा समय कम देना है।हम किसी को अपना समय देते हैं,तो सामने वाला व्यक्ति हमें महत्व देता है,और हमें अपने आपको भी स्पेशल महसूस करता है।इसलिए वर्तमान समय में हम जब अपने अनमोल रिश्तो के निमंत्रण को टरकाने की कोशिश करते हैं,इसके लिए हम सावधान हो,और उन रिश्तो को अनमोल समझकर,उसे निभाने के लिए समय दें।यह रिश्ते हमें जीवन में खुशियां ही खुशियां देते हैं,इस बात को हम समझे,और रिलेशनशिप मास्टरी की इस क्लास में अपने ज्ञान को अपडेट करें।

लोगों को Complement दें।

हर मनुष्य को अपनी प्रशंसा सुनना बहुत ही अच्छा लगता है,जब हम किसी पार्टी में जाते हैं तो इसी लिए ही अच्छे से तैयार होकर सुंदर होकर वहां जाते हैं,कि लोग हमारी तारीफ करें।हम सब को अपने बारे में अच्छी बातें सुनना पसंद है और कोई हमें अगर कंप्लीमेंट देता है,तो उससे अच्छा विकल्प कोई हो ही नहीं सकता। इसलिए हमें अगर किसी में कुछ अच्छा लगे तो हम उसे जरूर बताएं,और बोलें।हम लोगों या अपने रिश्तेदारों की लुक्स या नॉलेज के लिए या किसी भी अन्य चीज के लिए तारीफ कर सकते हैं,लेकिन यह तारीफ सच्ची होनी चाहिए।इस तरह हम प्रशंसा के द्वारा अपने रिश्तो की मास्टरी में मास्टर माइंड बन सकते हैं।

लोगों को अपना नाम सुनना सबसे ज्यादा पसंद है |

लोगों में देखा जाता है कि अपना नाम से सुनना उनको सबसे ज्यादा पसंद है,चाहे वह किसी भी भाषा में हो,हर मानव के दिमाग में उसका नाम स्टोर होता है। हम उसे उसके नाम से बुलाते हैं तो वह तुरंत respond करता है,महत्व देता है। नाम लेकर बार-बार बातें करने से हम उसे नहीं भूल पाते,अपना मानने लगते हैं।अगर हम लोगों का नाम याद रखते हैं,तो हमें लगता है हम उन्हें अपना महसूस करा सकते हैं। इसलिए रिलेशनशिप ऑफ मास्टरी के इस चैप्टर में हम नाम के महत्व को जानें,उसे जीवन में स्थान दें,ताकि लोग हमें हमेशा अपने साथ देखना पसंद करें।

इसे भी पढ़ो:

लोगों को महत्वपूर्ण महसूस कराएं।

हम जिससे भी मिले उन्हें वैल्युएबल कीमती और इंपॉर्टेंट महसूस कराएं,फील कराएं। इससे हम दूसरों पर अपना अच्छा इंप्रेशन छोड़ पाते हैं।हम लोगों को भी रिस्पेक्ट और कंप्लीमेंट दें,उनकी बातें सुने,उनकी बातों में इंटरेस्ट लें, अपना टाइम दें,और वह सब कुछ करें,जो उनके लिए हम कर सकते हैं।और अब जब हम यह सब चीजें अपने रिश्तो के लिए करते हैं,तो उन्हें लगता है कि हम उनके लिए स्पेशल है,और वे हमें इसके लिए पसंद करते हैं।

दूसरे व्यक्ति से उनकी रुचि के बारे में बात करें।

जब हम सामने वाले रिश्तेदार से बात करते हैं,तो हम इस बात को ध्यान दें उस टॉपिक पर बात करें जिसमें वह इंटरेस्टेड हो,ऐसा करने से हम दोनों के बीच कनेक्शन आसानी से बन जाता है।अब सामने वाले को क्या पसंद है,इसे जानने के लिए कुछ देर के लिए उसकी बातों को सुने और समझने की कोशिश करें।जब कोई हमें बोलता है तो उससे,उसके माइंड और इंटरेस्ट के बारे में पता चल जाता है।

कुल मिलाकर खुशियाँ मिलती इन रिश्तों से।

हमारे रिश्ते अनमोल हैं। आध्यात्मिक भाषा में कई जन्मों के लेनदेन के प्रभाव से हमें यह रिश्ते बार-बार मिलते हैं,और इन रिश्तो से ही हम अपने जीवन में आनंद और खुशी को महसूस करते हैं। इस महत्व को जानने के बाद हम इस परिवार के रिश्ते,रिलेशनशिप मास्टरी को मजबूत बनाने के लिए इस रिलेशनशिप मास्टरी के अद्भुत रहस्य को अपने जीवन में उतारें। जीवन में हम मानव जब भी कुछ प्राप्त करते हैं तो अपने परिवार रिश्तेदार और समाज को बता कर या दिखा कर ही खुशियां महसूस करते हैं,इसलिए हमें इन अनमोल रिश्तो के रिलेशनशिप मास्टरी को समझना बहुत आवश्यक है।

Nirmal Tantia
मैं निर्मल टांटिया जन्म से ही मुझे कुछ न कुछ सीखते रहने का शौक रहा। रोज ही मुझे कुछ नया सीखने का अवसर मिलता रहा। एक दिन मुझे ऐसा विचार आया क्यों ना मैं इस ज्ञान को लोगों को बताऊं ,तब मैंने निश्चय किया इंटरनेट के जरिए, ब्लॉग के माध्यम से मैं लोगों को बताऊं किस तरह वे आधुनिक जीवन शैली में भी जीवन में खुश रह सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version