कैसे हम अपने सपने को सच कर सकते है। | How can we make our dreams come true

हमारे जीवन में देखे हुए हरेक Dream, ही हर चीज को भविस्य में साकार बनाते हैं। यह सपने हमारे अपने जीवन में भविष्य के बीज होते हैं। जो आज हम देख रहे हैं, हकीकत में वह भी कल हमारे लिए एक सपना ही था। हकीकत को पहले सपने में ही देखना पड़ता है ,और जब यह मेहनत के साथ लक्ष्य बन कर जुड़ जाता है: तब वह हकीकत बनता है।

सपनों का होना क्यों जरूरी है?

सपने हमारी सफलता के लिए अति अनिवार्य हैं, चाहे हमारे पास कुछ हो या, ना हो एक सपना जरूर होना चाहिए। क्योंकि अगर यह सपना नहीं हो तो उसे हम साकार करने पर काम भी कैसे ,और क्या करें। हमारी सफलता के लिए हमारा सपना हमारे जीवन का उदेश्य बन हमारी कार्य शक्ति को बढ़ाता है, हमें जीवन के लक्ष्य तक और ,खुशी तक पहुंचाता है।

हमारे सपने ही हर वो चीज, जो हम प्राप्त करना चाहते हैं ,उसे प्राप्त करना आसान बना देते हैं । सपनों की दुनिया में सब कुछ मुमकिन होता है। जो भी आज हकीकत है, वह कल एक सपना ही होता है।

हर लक्ष्य का बीज एक सपना होता है, जिसे हम प्राप्त करना चाहते हैं, और यह सपना हमारे हर प्रयास और शक्ति के पीछे की उर्जा बनता है । यही सपना हमें सभी चुनौतियों से सफलतापूर्वक निकलने की प्रेरोना और शक्ति दे कर आगे ले जाता है। हर सपना सफल और खुशनुमा जीवन का एक जरूरी हिस्सा होता है।

सपने देखने का उद्देश्य क्या है? | Looking dream is miracle

जिन्हें सपने देखना अच्छा लगता है, उन्हें रात छोटी लगती है और जिन्हें सपने पूरे करना अच्छा लगता है, उन्हें दिन छोटा लगता है।

हम अपने सपनों को सच करने ,लक्ष्य को पूरा करने के लिए ही खुशी-खुशी घंटों मेहनत करते हैं , जिससे हमारा मनोबल बढ़ता है, ऊर्जा बढ़ती है ,और हम खुशी महसूस करते हैं।

सपने क्यों देखें? | All i have to do is dream once..

जीवन में सफलता के लिए सपने का होना अति अनिवार्य है ,क्योंकि अगर सपना ही ना हो तो हम उसे साकार ही क्या करें । सफल एवं महान व्यक्ति अपने सपने को पूरा करने के लिए ही अपना काम दृढ़ता से करते हैं।

ऐसे देखा जाए तो जिंदगी प्रसन्नता से जीने की कुंजी है ।जब तक हमारे पास हमारे सपने होते हैं तभी तक हमारे जीवन में कुछ करने की इच्छा रहती है। जब हमारा कोई सपना होता है तब,समय को पंख लग जाता है,हमारा मनोबल बढ़ने लगता है,और फिर हमारी पहचान और उपलब्धियों की कहानियां का जन्म होने लगता है।

जितना बड़ा सपना, उतना बड़ा परिणाम: | Dream 444 walt ki power देते हैं|

जहां तक हो सके हम जीवन में बड़ा सपना देखें। छोटे सपने देखने से छोटा ही प्राप्त होता है, किंतु जो बड़े सपने देखना जानते हैं, इसका महत्व जानते हैं, वे ही बड़े सपने देखते हैं। एक बार जब सपना और यह आस बन जाती है कि यह मिलना ही चाहिए तब हम कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाते हैं। हम जितना बड़ा सपना देखते हैं, उतनी बड़ी सफलता तक पहुंच पाते हैं।

सपने देखने से हमारे जीवन में अद्भुत उत्साह और शक्ति का संचार होने लगता है, हम अपने संघर्ष की उड़ान भरने के लिए, किसी भी स्थिति से लड़ने के लिए, ऊर्जा से भर जाते हैं। सपने के साथ जन्म लेते हैं। आत्मविश्वास, लग्न, और संकल्प, जो हमें सफलता ओर खुशियों की ओर ले जाते हैं।

सपनों को सच करने के लिए क्या करें: | In a dream

  • इन सपनों को सच करने के लिए सबसे पहले हम अपने नींद को कम करें। प्रातः काल जल्दी उठने से हमारे जीवन में हमें अतिरिक्त समय मिलता है। हम अतिरिकत समय अपने सपनों की पूर्ति के लिए दे पाते हैं।
  • हम अपनी सोच को सकारात्मक रखें क्योंकि सकारात्मक सोच वाला व्यक्ति ही कुछ प्राप्त कर सकता है।
  • अपने सपनों को सच करने के लिए हम कुछ ना कुछ उस पर रोज काम करें, कुछ सुधार करें, तो यह थोड़ा थोड़ा सुधार 1 दिन हमारे सपनों को हकीकत में बदल ही देता है।

सपने देखने के लाभ Life long

सपने देखने से हम उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित होते हैं, और उस मार्ग पर चलकर सफलता और अपनी मंजिल की ओर पहुंचते हैं। हमारे सपने ही हमें कार्य को करने, और हर परिस्थिति से संघर्ष करने की प्रेरणा देते हैं। हमारे सपने हमे साहसी बनाते हैं, और जोखिम उठाने के लिए प्रेरित करते हैं।

हमारे सपने ही हमें हर परिस्थिति में डटे रहने की प्रेरणा देते हैं ।जब तक हम लक्ष्य को प्राप्त ना कर ले , जब तक हम मंजिल पर न पहुंच जाएं, यह सपने ही हमारे में उर्जा भरते हैं। यह सपने ही हमें पूर्णतया परिवर्तित कर जीवन के मायने सिखाते हैं।

सपनो के मित्र

  • सपना से जब हमारी मित्रता होती है तब खुशियाँ हमारे जीवन की संगिनी बन ही जाती है।
  • सपने हमारी ताकत होते हैं, जो हमें सफलता समृद्धि और खुशियां प्राप्त करने में हमारे मित्र बन जाते हैं।

सपनो का चुनाव और सफलता के लिए और क्या करें:

  1. You need to search your success multiplier skill.. अपनी उस शौक को खोजें जिसे आप हर परिस्थिति में पाना चाहते हैं।उसे प्राप्त करने को अपनी स्किल पर काम करें। जीवन में सिर्फ 20% स्किल से ही 80% प्राप्त कर पाते हैं। उसी २०%पर ही जोर लगाएं।

  2. build new hapits for success हर महीने एक नई आदत बनाएं, उस आदत को अगले महीने नई आदत से जोड़ कर दूसरी आदत को बनाएं।

  3. Massive growth plan बनाएं। अपने फील्ड के लोगों के साथ। अपने सपने को सच करने के लिए नए-नए प्लान बनाएं, अपने फील्ड के लोगों से मिले, और उनके बताए गए सलाह के आधार पर अपने निर्णय लें, और उस पर काम करें।

  4. अपने जीवन के नकारात्मक लोगों से दूर रहें।

  5. अपनी फील्ड से रिलेटेड नये course karein.. जितना हम सीखते हैं उतनी जल्दी हम अपने सपनों को सच हुआ देख पाते हैं।

  6. कुछ भी हो जाए सारे नियम ,follow kareinege. इस बात पर अटल रहे ,तभी हम सपनों को साकार हुआ देख पाते हैं।

  7. You are unique: आप जहाँ तक ही सके इस बात पर कायम रहे कि मैं सब से अलग हूं और इसी सोच के आधार पर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहें।

  8. बुरा समय कभी नही टिकता, मजबूत इंसान सपने पूरे करते हैं। कभी कहीं किसी बात पर अटके नहीं, अपना काम करते रहें, यह समय भी निकल ही जाता है।

  9. काम करते रहे, एक दिन ये गालियों का शोर तालियों में जरूर बदलेगा। अपने कानों को बंद करके अपने सपनों के दिशा में काम करें।

  10. सब चीज को हल्के में लें। अपने सपनों के अतिरिक्त अन्य सभी चीजों को हल्के में ले। उस पर अटके नहीं अपना काम करते रहे।

  11. सब सपने पूरे होंगे। अपने सपनों को पूरा करने के लिए किसी चीज की मुफ्त आशा न करें, सदैव याद रखें मुफ्त कुछ नहीं होता , सबकी कीमत चुकानी होती है।

  12. कई बार हम अपने सपनों को सच करने के दौरान इस बात को भुला बैठते हैं हमारे सपने कीमती हैं, किंतु उन सपनों के साथ साथ हमारे रिश्ते, और हमारे लोग ,भी कीमती हैं। उन्हें भी महत्व दें, सामान और संपत्ति यह तो आते जाते रहेंगे, किंतु जब सपने सच होंगे, तब यही रिश्ते, यही लोग ,इनके साथ ही शेयरिंग और केयरिंग करके आप खुशी महसूस कर सकेंगे। आप लोगों को ज्यादा महत्व दें,सबसे ज्यादा लोगों की कीमत है।

  13. डर लगे तब भी काम करते रहो। किसी भी हालत में अपना काम करते रहे, सदैव याद रखें डर के आगे जीत है।

  14. सब कुछ जीरो से शुरू होकर ही पूरा होता है। सब कुछ शून्य से ही शुरु होकर बड़ा बनता है इसलिए शुरुआत करने के समय यह ना सोचें कि कैसे शुरू करूं ,कहां से शुरू करूं ,बस कर बैठे– सपनों पर शुरुआत एक दिन वे हमें बड़े मुकाम तक पहुंचा ही देते हैं।

  15. चुनौतियों से लड़ने वाले ही सपने पूरे कर पाते हैं। हर चुनौती में खड़े रहे, डट कर खड़े रहे ,उसका सामना करें ,उनसे पीछे ना हटे, उसे टाले नहीं, उसे सामना कर खत्म करके अपने सपनों की ओर आगे बढ़े।

  16. आज मेरी बची हुई जिंदगी का पहला दिन है। नई शुरुआत करें। जोश भरी शुरुआत करें।

  17. बदलाव के एहसास के पहले ही खुद को बदलें।

  18. लोग क्या कहेंगे, या सोचेंगे ये भी हम न सोचें। लोग तो तब भी कुछ कहेंगे, जब हम कुछ नही करेंगे।

Just another dream for happiness :सपनों से जुड़े

हम हमारे जीवन के निर्माण में कुल मिलाकर कुछ ना कुछ ड्रीम जरूर देखें। यह हमारा सपना ही हमें जीवन में सफलता ,समृद्धि उत्साह ,उल्लास से जोड़े रखता है, और हमारे जीवन में कदम कदम पर खुशियों की मीठी मीठी बारिश रूपी बूंदों को बरसाए रखता है।

२२) टॉलमतोल की आदत को छोड़ें।

२३) सपने और इरादे सच होते हैं। इसलिए काम करते रहें, सफलता कदमों में होगी।

जय श्री कृष्ण

Thank you….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version