खुशहाली हर मानव की जरूरत है | Happiness is need of every Human Being

खुशहाली हर मानव की जरूरत है,हर देश और प्राणी की यह प्रथम जरूरत है,या यूं कहें हर शरीर धारी की खुशी जरूरत है। हर मानव सदैव खुश रहना चाहते हैं,चाहे वह किसी भी धर्म जाति या संप्रदाय में पैदा हुआ है।

Table of Contents

हर मानव चाहे इस पृथ्वी की किसी भी भूमि पर जन्म लिया हों हर हाल और स्थिति में खुश रहना चाहते हैं, खुशी चाहते हैं। किंतु फिर भी कमाल की बात है इस ओर मानव का ध्यान अभी भी नहीं जा रहा, अभी भी विश्व के सभी देश इस ओर सक्रियता से नहीं ध्यान दे रहे।

विश्व व्यापी चुनौती

अभी भी विश्व में आतंकवाद प्रदूषण और युद्ध जैसी स्थितियां बन रही है,जिससे खुशियां पूर्ण रूप से विराम ले लेती है। इसलिए इस खुशी की ओर मानव जाति का ध्यान कराना शांति और खुशहाली के लिए युवा पीढ़ी और बच्चों को जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है।

जब युवा पीढ़ी बच्चे और देश के सभी नागरिक और विशेष रूप से देश के राज नेता इस विषय पर ध्यान केंद्रित करेंगे तभी हमारे समाज देश और विश्व में  खुशहाली की क्रांति फैलेगी।

सभी देश अन्य देश को परिवार माने

हर मानव जिस तरह अपने परिवार और समाज के साथ जूड़ते हैं अपनी बात और अपने सुख-दुख को परिवार और समाज से साझा करते हैं, उसी तरह  विश्व के सभी देश,दूसरे देशों को अपना परिवार माने,हर संप्रदाय का व्यक्ति एक दूसरे से प्रेम करें और अपने खुश रहने के उपाय और तरीकों को एक दूसरे से साझा करें।

इसे भी पढ़े:-

इस दिवाली को हँसी ख़ुशी से  मनाने के लिए नया क्या क्या करे

दिवाली पर मन में अच्छे विचार से मन को भरें इस दिवाली घर के साथ-साथ मन के कोने कोने की सफाई करें मन मे कोई बात पकड़े  हैं किसी से

Read More »

सत्संग क्या है ?

सत्संग क्या है ? सत्संग से बिना प्रयास के मन स्वतंत्र हो जाता है। सत्कर्म , सत्चिंतन और सत्चर्चा जीवन भर करते रहने से सत्संग जीवन में आता है !

Read More »

Top Summer Vacation Activities Idea For Young Kids And Young Adult.

Table of Contents समर वेकेशन में क्या-क्या करें । नई हॉबी पर कम करें ,नई आदतें बनाएं, सामाजिक संस्थाओ से जुड़े। आप अपने फ्यूचर के बारे में योजनाएं बनाएं,आप जहां

Read More »

Top Summer vacation activities for students

Table of Contents विद्यार्थी के लिए उत्तम समय है । (Best Time for student) यह समय आराम और मनोरंजन  का है, यह समय उन कामों को करने का है जो

Read More »

हमेशा खुशहाल रहने  के rules जाने, अंतर्राष्ट्रीय खुशी  दिवस 2025 पर क्यों जरूरी है खुश रहना सीखना

साथियों यह जीवन बड़ा ही अनमोल है स्कूलों में वर्तमान में हम पहले पढ़तेहैं फिर परीक्षा देते हैं किंतु हमारे वास्तविक जीवन में उल्टा होता है पहले परीक्षाएं और चुनौतियां

Read More »

खुश रहने के स्वर्णिम सूत्र क्या है खुश रहने के रहस्य क्या है | Points for Happiness

खुश रहना क्यों जरूरी है – खुशी हमारी एक मानसिक स्थिति है जब हमारा मस्तिष्क शांति और सुकून को अनुभव करता है खुशी एक भावना है एक रसायन है जो

Read More »

खुशहाल और समृध् देश एक दूसरे से जुड़े

सबका साथ सबका विकास और सब के प्रयास से जब आपसी सहयोग हर देश एक दूसरे को करने के लिए आगे आते हैं तब सारी मानव जाति के लिए समृद्धि और खुशहाली का वातावरण बनता है। इस नजरिए की सोच के आधार पर हर देश एक दूसरे से जूड़ने का प्रयास करें। एक दूसरे को समृद्धि की ओर ले जाने का प्रयास करें। 

जिस तरह हम सब परिवार के लोग एक दूसरे का भला चाहते हैं एक दूसरे की प्रगति चाहते हैं एक दूसरे को खुश देखना चाहते हैं एक दूसरे को प्यार करते हैं एक दूसरे की चिंता करते हैं उसी सोच से हर देश के  नागरिक एक दूसरे देश के नागरिक को देखें। किस तरह सबका साथ सबका विकास और सबका प्रयास इस पर एक मंच पर सारा विश्व चर्चा करें।
जय श्री कृष्ण
धन्यवाद

Nirmal Tantia
मैं निर्मल टांटिया जन्म से ही मुझे कुछ न कुछ सीखते रहने का शौक रहा। रोज ही मुझे कुछ नया सीखने का अवसर मिलता रहा। एक दिन मुझे ऐसा विचार आया क्यों ना मैं इस ज्ञान को लोगों को बताऊं ,तब मैंने निश्चय किया इंटरनेट के जरिए, ब्लॉग के माध्यम से मैं लोगों को बताऊं किस तरह वे आधुनिक जीवन शैली में भी जीवन में खुश रह सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version