Know The Infinite Powers of Thought | जाने विचार की असीम शक्तियां

विचार क्या है।

विचार एक ऊर्जा (एनर्जा) है, जो मनुष्य के अंत: करण,यानी हृदय मे प्रकट होती है। जिस प्रकार मन के विकार से काम, क्रोध, लोभ आदि मनोवेग पैदा होता है। उसी प्रकार मन के विकार, मिली हुई सूचना से विचार पैदा होते है,इस ब्रह्मांड में हर चीज प्रकट रूप में आने से पहले उनके विचारों में निर्माण होता है

Table of Contents

विचार एक शक्ति है

विचार जितना बलवान होता है उतना ही शीघ्रता से फलित भी होता है। हम  विचार शक्ति के बल पर संसार को हिला सकते है। विचार में महाबल है। हमारे चारो ओर विचारों का सागर भरा हुआ है। हम उन विचार सागर में तैरते रहते हैं। और उनमें से कुछ विचार ही ग्रहण कर रहे होते हैं, विचार चुंबकीय होते हैं और हर विचार की एक फ्रीक्वेंसी होती है।जैसे विचार हमारे मन में आते हैं फिर वे ब्रह्मांड में पहुंचते हैं और फिर वे उस फ्रीक्वेंसी वाली सारी चीजों को आकर्षित करते हैं,इसलिए हमें हमेशा सोच कर सोचना चाहिए।

विचार जीवित पदार्थ है

शुद्ध विचार तलवार की धार से भी तेज होते है जो विचार हमारी मनोवृति को बदल देते है। विचार से सब कुछ संभव है,हमारा विचार चमत्कार कर सकता है,विचार का सीधा प्रभाव हमारे व्यक्तित्व ,जीवन निर्माण एवं ऊर्जा पर पड़ता है,

विचारों से जीवन

इंसान के विचार उसकी पूरी जिंदगी बदल सकती हैं, जो विचार हमारे अंदर चलते है, उनको ही हम आकरसित् करते हैं, मस्तिष्क के विचारों पर विजय पाने का एक ही तरीका है कि हम दिमाग को शांत रखना सीखें अपने विचारों के बारे में जागृत बने और अपने विचारों को सावधानी से चुने।

जब हम अपने मन मे कमजोर और नकारात्मक विचार रखते हैं तो इसके प्रभाव से हमारा मन दूषित हो जाता है और इस दूषित सोच और विचार के प्रभाव से हमारे अन्य क्षेत्र भी प्रभावित होते है,इन विचार के प्रभाव से ही हमारा शरीर भी अस्वस्थ हो जाता है,विचारों से मन पर ऐसा प्रभाव पड़ता है की इसके प्रभाव से हमारा शरीर स्वस्थ या असवस्थ कुछ भी हो सकता है,

जैसे हम भोजन में  कोई विशाकत पदार्थ न आ जाए इसका ध्यान रखते हैं इस तरह ही हमें अपने विचारों पर भी ध्यान रखने की जरूरत है किसी तरह के नकारात्मक विचार से शोक चिंता आदि के विचार पैदा होते हैं, जिससे मन हमारा प्रभावी होता है,और इससे,स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है,विचारों का मन और शरीर से गहरा संबंध है।

विचारों का प्रभाव

किसी भी तरह के विचारों से हमारे हृदय की गति प्रभावित होती है कभी हृदय की गति कम,कभी मंद, कभी तेज हो सकती है,जिसके प्रभाव से हमारे हृदय पर भी प्रभाव पड़ता है,विचारों के प्रभाव से हमारे अंदर  बात पित्त और कफ का प्रभाव भी बड़ जाता है जिससे हमारे अंदर कई तरह की शारीरिक परेशानियां पैदा होती है। हम अपने विचारों से ही अपने शरीर को स्वस्थ कर सकते हैं और अस्वस्थ भी कर सकते हैं

विचार से लाभ

सकारात्मक विचार की ऊर्जा के प्रबल होने से हम किसी भी कार्य को पूरी लगन एवं तन्मयता के साथ कर पाते हैं,विचार से ही हमारे निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होती है,हमारे विचार ही जीवन की दिशा तय करते है,शुभ और अच्छे विचार मन की उच्च अवस्था से पैदा होते है,विचार ही हमारी भावनाओं को प्रेरित करते है,हम जो सोचते हैं वो ही बन जाते हैं,अच्छे विचार ही शरीर और मन को सार्थक बनाते हैं, विचार के माध्यम से ही हम नई दिशा की ओर बढ़ते हैं

विचार पैदा कैसे होता है।

हम जिस माहौल में रहते है। उस माहौल का हमारे जीवन पर काफी प्रभाव पड़ता है,जो विचार हमारे शरीर में आखें कान कैप्चर करता है,उन्ही विचारों को अंदर वह निर्माण का काम करता है। जैसी इनफॉरमेशन हमारे मस्तिस्क में जाती है वैसे विचार ही हमारे मन में उठते हैं।विचार से हमें यह समझ आता है कि हमे क्या करना और क्या नहीं करना है।

इसे भी पढ़े:-

Adopt These Things, Your Chances of Success Will Increase | अपनायें यह बातें बढ़ जाएगी सफलता की संभावना

पढ़ाई में मन क्यों लगायें पढ़ाई में अगर मन नहीं लगता है तो अपनायें यह बातें बढ़ जाएगी सफलता की संभावना ( Adopt These Things, Your Chances of Success Will

Read More »

What is Raksha Bandhan | रक्षा बंधन क्या है ?

रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) भाई और बहन के पवित्र प्रेम का त्यौहार है यह दो शब्दों से मिलकर बना है,जिसमें रक्षा का अर्थ है सुरक्षा और बंधन का अर्थ आपसी प्यार

Read More »

Know The Infinite Powers of Thought | जाने विचार की असीम शक्तियां

विचार क्या है। विचार एक ऊर्जा (एनर्जा) है, जो मनुष्य के अंत: करण,यानी हृदय मे प्रकट होती है। जिस प्रकार मन के विकार से काम, क्रोध, लोभ आदि मनोवेग पैदा

Read More »

Reality and Importance of Indian Education System

शिक्षा क्या है 84 लाख योनियों में केवल मनुष्य ही विद्यार्थी है, और शिक्षा का अधिकारी है बाकी अन्य तो सब भोग योनी है केवल मनुष्य योनि ही शिक्षा के

Read More »

Friendship Day | Who is Friend

हमारा मित्र वह होता है जिसके साथ हमारा मन मिलता है,जिसकी आदतें हमसे मिलती है,जिसके साथ समय बिताना,जिसकी आदतें और व्यवहार हमको पसंद आता है।अपने मित्र को हम स्वयम चुनते

Read More »

The meaning of skill | स्किल का मतलब

स्किल का मतलब (Meaning of Skill ) है, किसी कौशल को कोई व्यक्ति बेहतर तरीके से करने में सक्षम बनता है। किसी काम में विशेष ज्ञान और क्षमता का होना

Read More »

विचार से जीवन

जैसी व्यक्ति की विचारधारा होती है वैसा ही वह काम करता है और वैसा ही उसका चरित्र और पर्सनालिटी बनती है।
मन के विचारों से ही हमारा भाग्य बनता और मन की सोच के द्वारा ही अपने भाग्य को परिवर्तन कर पाते हैं,हम आज जो भी हैं अपने पुराने विचारों के प्रतिफल और प्रभाव से ही हैं, इसलिए हमें अपने विचारों का पूरा ध्यान रखना चाहिए,अपने मन के विचार को नियंत्रित करना चाहिए क्यों कि विचारों से ही भाग्य बनते और बिगड़ते हैं इसलिए यह भी कहा गया है सिर्फ कोई एक विचार ही किसी का भाग्य प्रबल परिवर्तित कर सकता है,इसलिए विचारों को नियंत्रण करना हमें सीखना चाहिए।

विचारो का नियंत्रण

इसके लिए हमें योग साधना और ध्यान के द्वारा मन को नियंत्रित करना और अपनी सफलता और लक्ष्य को प्राप्त करना हमको सीखना चाहिए,हमें अच्छे विचारों के लिए अच्छे लोगों का संग करना चाहिए,ताकि उनके संग के प्रभाव से हमें सकारात्मक विचार मिले,मार्गदर्शन मिले

हमारी सफलता के लिए विचार ही बीज का काम करते हैं, हमारे द्वारा अनुभव किया जाने वाला हर एक विचार मस्तिष्क में नए रसायन को उत्पन्न करता है जिससे एक नई भावना उपजती है।

जैसे ही हम इन विचारों से जुड़ते हैं एक नया आभामंडल तैयार होने लगता है, जिससे शरीर को एक संकेत मिलता है और हम एक निश्चित तरीके की अलग प्रतिक्रिया करने लगते हैं,जितना अधिक हम इन तरीके को बार बार दोहराते हैं उतना ही हमारे दिमाग में यह रसायन जमते जाता है और एक आदत का रूप ले लेता है।

हमारे हर विचार का प्रभाव हमारे शरीर और मन पर दिखाई देता है,हमारे विचारों से हमारा व्यक्तित्व झलकने लगता है,हमारे विचार का सीधा प्रभाव हमारे मन और मन का प्रभाव तन पर होता है और जिससे हमारा तन और मन दोनो प्रभावी होते हैं।

दिमाग में कितने विचार आते हैं

दिमाग में रोजाना 60,000 से अधिक विचार आते हैं जिसमें से 80% नकारात्मक विचार होते हैं ,इन नकारात्मक विचार से हमें दूर रहने और बच पर ध्यान जरूर देना चाहिए।हमारे विचार ही प्रकट होकर वस्तु बन जाते हैं

विचार हमारे अंदर काफी प्रभाव डालते है हम जैसे विचार करते हैं वैसे ही हम बन जाते हैं अगर हम अपने आप को निर्बल मानते हैं तो हम निर्बल बन जाते हैं और यदि हम अपने आप को सबल और सार्थक मानते हैं तो हम सार्थक बन जाते हैं

विचारों से जीवन

हमारा जीवन  हमारे विचारों से प्रभावित होता है हमारे आस पास के वातावरण से हमारे मन में अच्छे और बुरी सोच आती हैं  हमारा जीवन हमारे विचारों के अनुसार बनता है,हमारे विचार सदैव प्रसन्नचित और आशावादी दृष्टिकोण होने से चाहे, कैसी भी परिस्थितियों हो,हमें रचनात्मक सोच देखने की दिशा प्रदान करते है,जो हमारे आत्मविश्वास को मजबूत करती है।विचार ही हमको बनाते हैं,विचार ही हमें बिगाड़ते भी है,हमें मस्तिष्क में अनमोल विचारों को ज्ञान से निरंतर भरते रहना चाहिए

विचार और सोशल मीडिया

आजकल सोशल मीडिया के जमाने में विचारों की भरमार हमारे मोबाइल पर बनी रहती है इस समय हमें बहुत सावधान रहने की जरूरत है।हम उन्ही विचारों को मस्तिष्क में जाने दे,जो हमारे काम के हो,व्यर्थ के विचारों से अपने मस्तिष्क को ना भरे, बीच-बीच में विचारों की उल्टी भी करें, इसके लिए हम विचारों को डायरी मे लिखने की आदत रखें

हमें लगातार अपने विचारों को ध्यान रखने की जरूरत है,इसके लिए हमें ध्यान करने की जरूरत है।इस दौरान हम अपने अंदर चल रहे विचारों का निरीक्षण करें क्योंकि जो विचार अंदर चल रहे होते हैं उसी के अनुसार हम अपना व्यवहार करने लगते हैं,उसी अनुसार हम बोलते हैं और उसी के अनुसार हमारी सोच और हमारा जीवन बनता है

विचारों का सकारात्मक परिणाम

अगर हम अंदरूनी विचार अच्छे सोचते हैं तो हमें अच्छे परिणाम मिलते हैं और अगर हम नकारात्मक विचारों को दिन भर चिंतन करते हैं तो उसी के अनुसार परिणाम आने वाले हैं।हमें अपने विचारों की जर्नलिंग करनी चाहिए,उन्हें लिखना चाहिए और लिखकर उस पर चिंतन करना चाहिए।

मस्तिष्क को जहां तक हो सके हमें शांत रखने के लिए अपने विचारों को पेपर पर लिख कर रखने चाहिए, हमारा मस्तिष्क कोई विचार,स्टोर करने की जगह नहीं है।

विचारों का जैसा भोजन हम अपने मन को देते हैं उसी के अनुसार हमारे अंदर हैप्पी केमिकल का निर्माण होता है, हम सुख और दुख को उसी के अनुसार अनुभव करते हैं

हमारे अपने विचारों से ही लोगों को चोट भी पहुंचते हैं और विचारों से ही अच्छी ऊर्जा भेजते हैं,हम विचारों की शक्ति से ही हमारे विचार दूसरे लोगों तक पहुंचाते हैं,हमारे विचारों के बदलते ही हमारा जीवन बदलने लगता है,जैसे विचार हम सोचते हैं वैसे ही बातें हमारे मन मे बैठ जाती है और उसी के अनुकूल हमें वाइब्रेशन मिलने लगती हैं,

इसलिए हमें बहुत सोच समझकर सोचना चाहिए। विचारों में हमें उन बातों को सोचना है जो वास्तव में हम होते हुए देखना चाहते हैं किंतु होता उल्टा है उन बातों को हम ज्यादा सोचते जो हम नहीं चाहते। विचारों की दुनिया कहती है हमें जो चाहिए उन विचारों से हम प्रेम करें।

विचारों की पवित्रता

हमें विचारों की शुद्धता और पवित्रता के लिए निरंतर आध्यात्मिक मार्ग पर भी बढ़ते रहना चाहिए क्योंकि पवित्र विचारों के सुनते रहने से ही हमारा मन पवित्र होता है और मन की पवित्रता से हमारे अंदर पवित्र विचार धारा बहने लगती है,जितना अधिक हमारा मन पवित्र  और शांत होता है,प्रकृति और ब्रह्मांड द्वारा उतने ही सुंदर विचार हमें भेजे जाते हैं।

जितने सुंदर हमारे विचार होते हैं उतना ही सुंदर हमारा जीवन बनते चला जाता है। इस नियम के तहत एक दिन हम चिंता का उपवास रखें उस दिन हम संकल्प लें कि आज किसी भी विषय पर मैं कोई भी चिंता नहीं करूंगा
किसी ने खूब कहा है आप अपने विचार को बदले दुनिया अपने आप बदल जाएगी।

हम सबको इसी वक्त फैसला लेना चाहिए कि आज से हम सिर्फ अच्छे विचार और सकारात्मक विचार ही सोचेंगे और हमें इस ब्रह्मांड में घोषणा करनी चाहिए कि मेरे सभी विचार शक्तिशाली है,हर युग में बुद्धिमान लोग विचारों के इस रहस्य को जानकर इसका सदुपयोग करते रहे हैं

जीवन का रहस्य है हमारे विचार

जीवन का सारा खेल केवल विचारों के खेल पर निर्भर करता है अच्छे विचारों को प्राप्त करने के लिए सुबह-सुबह उठते ही हमें कुछ अच्छे विचार,अच्छे सलाहकारों  के माध्यम से सुनना चाहिए,वर्तमान में तो यह हमारे मोबाइल के यूट्यूब पर भी प्रचुरता से उपलब्ध है।

हमारे विचारों द्वारा जब हमारे मन को भोजन मिलता है तब हमारा मन ताकतवर और शक्तिशाली बनकर हमारा मार्गदर्शन करता है,हमारे सोच और विचार ही,हमारे निर्णय शक्ति को बढ़ा देते है।जीवन में सारा खेल हमारे निर्णय शक्ति का है,क्यों की निर्णय का लेना ही है चिंता का मिटना,है।
जय श्री कृष्ण
धन्यवाद 

Nirmal Tantia
मैं निर्मल टांटिया जन्म से ही मुझे कुछ न कुछ सीखते रहने का शौक रहा। रोज ही मुझे कुछ नया सीखने का अवसर मिलता रहा। एक दिन मुझे ऐसा विचार आया क्यों ना मैं इस ज्ञान को लोगों को बताऊं ,तब मैंने निश्चय किया इंटरनेट के जरिए, ब्लॉग के माध्यम से मैं लोगों को बताऊं किस तरह वे आधुनिक जीवन शैली में भी जीवन में खुश रह सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version