how to Decorate home

अपने घर को सुंदर कैसे बनाएं | how to Decorate home| Tips | घर को कैसे सजाएं।.

हम जहां रहते हैं हमारी सभ्यता में उस घर को मंदिर भी कहा जाता हैं। कहते हैं, घर यानी पवित्रता, सुंदरता, ऊर्जा ,शांति, शक्ति ,प्रेम ,का सम्मिश्रण।

घर वो रहने का स्थान है,जहां हमें शांति और समाधान मिलता है ।हमारे घर को खुशियों का उद्गम स्थान भी, कह सकते हैं ।हमारा घर वह स्थल है, जहां हमें विश्राम मिलता है। घर- जहां जीवन का अधिकांश समय हम व्यतीत करते हैं।

img 20210516 1907003576559979563721899

घर को सजाने,व्यवस्थित रूप से रखने से ,सकारात्मक ऊर्जा का निरंतर प्रवाह होता है ,अतः हमें इस की सजावट पर विशेष ध्यान देना चाहिए, जिससे घर में खुशियां और शांति मिलती है। घर यदि सुंदर और व्यवस्थित होता है तो परिवार का हर सदस्य अधिक से अधिक अपना समय घर पर ही बिताने की कोशिश करते हैं।

Table of Contents

ऐसा घर हो हमारा जहां ये सब रिश्ते और ये गुण हो उनमें

screenshot 2021 09 30 22 58 04 864 org9063594756818446210 e1637302748433

अपने घर को सुंदर कैसे बनाएं | how to Decorate home

घर का माहौल अगर सुंदर होता है तो वह हमें मानसिक शांति प्रदान करता है जो ,हमारे जीवन में खुशियां देता है ।घर की व्यवस्था सुंदर और आकर्षक रहने से हम अपनी खुशियां, अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बांट पाते हैं, और परिवार के सभी सदस्य,खुशी का अनुभव करते हैं।

Guest का आना जाना लगा रहे

हंसते मुस्कुराते लोग आते रहें

हमें घर की सजावट पर इसलिए भी ध्यान देने की जरूरत है ,क्योंकि यहां की उर्जा हमें अन्य क्षेत्रों में भी कार्यशील और गतिशील बनने में मदद करती है। अगर घर सुंदर हो तो हम अपने अतिथि को घर में आमंत्रण देकर, उनके साथ खाना पीना कर ,समय व्यतीत कर, प्रसन्नता का अनुभव कर सकते हैं।

खाने की व्यवस्था अति आकर्षक बनाएं।

घर पर खाने पीने और पकवान बनाने की व्यवस्था

घर पर विभिन्न तरह के खाने पीने की व्यवस्था समय पर मिलने से भी हमआनंद महसूस करते हैं, इसलिए हमें इस पर भी ध्यान देना चाहिए। घर में स्वादिष्ट व्यंजन की हर समय व्यवस्था रहने से परिवार का हर सदस्य खाली समय पर उन व्यंजनों का आनंद लेने के लिए, 

घर पर ही रहने की कोशिश करता है, जिससे घर में प्यार और खुशियां बढ़ती है और घर के सभी सदस्य घर पर ही खाने का अधिक से अधिक आनंद ले पाते हैं। यदि संभव हो तो इसके लिए अच्छा कुक रखें ,तो यह सब के स्वास्थ्य के लिए भी अति लाभदायक होता है।

घर में लक्ष्मी की कृपा

सारी व्यवस्था और सब की प्रसन्नता के लिए बहुत जरूरी है घर पर मां लक्ष्मी की कृपा। मां लक्ष्मी की कृपा से ही घर के सभी सदस्यों का मन प्रसन्न रहता है और सारी व्यवस्थाएं सुचारु चल पाती है ।इसके लिए हम सबसे पहले अपने जीवन में आर्थिक स्वतंत्रता को प्राप्त करें, और फिर आती है, घर की अन्य बातें। 

घर सजाने के अनोखे Ideas

घर की सजावट में फूलों ,पत्तों का उपयोग हमारे मन मस्तिष्क को ऊर्जा दे सकता है, और हमारे स्वास्थ्य को भी अच्छा रख सकता है। घर की महिलाएं भी इसे व्यवस्थित कर सकती हैं जिससे उनका मन भी लगता है ,और घर भी खूबसूरत दिखने लगता है ।

घर के वृद्ध भी बच्चों के साथ इन पौधों की देखभाल करें तो यह सकारात्मक ऊर्जा भी देते हैं। इससे परिवार के सभी सदस्यों में खुशियां बढ़ती हैं, मन भी शांत रहता है,और घर भी खूबसूरत दिखने लगता है।

घर को सजाने में घर की फर्श ,दरी, पर्दे और दीवारों के रंगों का चयन भी हमारे मन मस्तिष्क पर काफी प्रभाव डालता है। इसलिए इसके लिए किसी जानकार व्यक्ति से सलाह लेकर ही रंगों का चयन करें।

घर की सजावट और सफाई का विशेष प्रबंध भी हम सबको खुशी महसूस कराता है। घर को पूरी तरह से सफा रखें ,और शाम के समय विशेष रुप से घर की सभी बतियों को जला कर रखे। इससे घर पर सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, और सबका मन प्रफुल्लित होता है। घर में उचित प्रकाश की व्यवस्था, हमारी ऊर्जा और खुशियों को बढ़ाती है।

चित्रों से सजाएं।

घर पर विभिन्न तरह के सजे चित्र, सकारात्मक ऊर्जा को फैलाने में विशिष्ट स्थान रखते हैं। यह हमें खुशियां देते हैं। घर पर अपने लक्ष्य से संबंधित चित्रों को लगाएं ,उन चित्रों को लगाएं जिनको देखकर मन प्रफुल्लित होता हो,इससे हमारे अंदर सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

घर पर ही बनाएं छोटी सी (होम जिम )जहां परिवार के सभी सदस्य जीवन के कीमती 20 से 30 मिनट जरूर बिताएं

घर की सुंदरता, सुसज्जित सजावट, हमारे हमारे मन और मस्तिष्क पर काफी प्रभाव डालती है, हमें सकारात्मक ऊर्जा देती है, जो परिवर्तित होकर हमें खुशियां देती है।घर की सजावट का विशेष ध्यान रखकर हम अपने जीवन में प्रसन्नता महसूस कर सकते हैं। घर पर ही कोई छोटी सी जीम बनाकर रखें ,जहां परिवार के सभी सदस्य कुछ समय वहां बिताएं, और अपने स्वास्थ्य रूपी धन के महत्व को सभी सदस्य समझ सके।

घर पर ही एक कमरा बच्चों के इंडोरगेम से भरा हो जहां बच्चे अपना अमूल्य समय मोबाइल से ध्यान हटाकर, इंडोर गेम खेलकर व्यतीत कर सकें। इससे उनमें प्रसन्नता बढ़ती है यह छोटे मेहमान भी अपना समय आसानी से व्यतीत कर पाते हैं।

बच्चों के पढ़ने के लिए घर में एक स्टडी रूम बनाया जाए, जिससे उनकी सारी ऊर्जा, उनका सारा फोकस पढ़ाई की ओर लगे। बच्चे यहां मन लगाकर पढ़ पाते हैं, और खुश रहते हैं।

बच्चों के पढ़ने के लिए घर में एक स्टडी रूम बनाया जाए, जिससे उनकी सारी ऊर्जा, उनका सारा फोकस पढ़ाई की ओर लगे। बच्चे यहां मन लगाकर पढ़ पाते हैं, और खुश रहते हैं।

घर का दरवाजा और प्रवेश द्वार भी बहुत खूबसूरत बनाएं, यह हमको और हमारे घर में आने वाले अतिथियों, सभी के मन पर आकर्षक प्रभाव डालता है। हम सब को खुशियों की सकारात्मक ऊर्जा से भरता है।

घर पर ही एक छोटा सा पुस्तकालय

घर पर ही एक छोटा सा पुस्तकालय बनाया जाए। इससे परिवार के सभी सदस्यों को कुछ ना कुछ पढ़ने का अवसर देता है। अपने खाली समय में कोई भी सदस्य यहां अपनी मनपसंद पुस्तक को पढ़ने का आनंद ले पाता है।यह एक प्रधान सकारात्मक आदत के रूप में हर सफल इंसान में देखी जाती है। पुस्तकालय के निर्माण से घर के सभी सदस्यों में इस आदत का निर्माण होता है।

घर की महिलाओं से घर होता है, जिन्हें हम होम मेकर या गृहिणी कहते हैं और मेरा मानना है घर की महिलाएं भी इस सजे घर में खूब सज धज कर रहे तो इससे घर के बाकी सदस्यों को काफीऊर्जा और प्रसन्नता मिलती है।

धन्यवाद

Jai shree Krishna ….

Nirmal Tantia
मैं निर्मल टांटिया जन्म से ही मुझे कुछ न कुछ सीखते रहने का शौक रहा। रोज ही मुझे कुछ नया सीखने का अवसर मिलता रहा। एक दिन मुझे ऐसा विचार आया क्यों ना मैं इस ज्ञान को लोगों को बताऊं ,तब मैंने निश्चय किया इंटरनेट के जरिए, ब्लॉग के माध्यम से मैं लोगों को बताऊं किस तरह वे आधुनिक जीवन शैली में भी जीवन में खुश रह सकते हैं

0 thoughts on “अपने घर को सुंदर कैसे बनाएं | how to Decorate home| Tips | घर को कैसे सजाएं।.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version