International Day of Happiness 2023- 20 March

जैसे-जैसे हम जीवन की चुनौतियों का सामना करते हुए जीवन व्यतीत करते हैं वैसे वैसे हमारी बुद्धि प्रखर होती जाती है हम बुद्धिमान होते जाते हैं जीवन जीने की कला में मास्टर बनते जाते हैं

Table of Contents

समझदारी का मतलब विवेक और ज्ञान से है

हमें वास्तविक जानकारी कितनी है। हमारी सटीक जानकारी और हमारे विवेक और ज्ञान से निर्णय लेने की क्षमता हमें बुद्धिमान बनाती है

वाद विवाद की जगह संवाद

समझदार व्यक्ति विवेक और ज्ञानके द्वारा संवाद से हल निकालते हैं। समझदार व्यक्ति हमेशा इसके लिए शांति को अपना साथी बनाते हैं। समझदार व्यक्ति वाद विवाद की जगह संवाद से हल निकालते है। समझदार व्यक्ति किसी तरह की जबरदस्ती को किसी पर नहीं थोपते । वे विकल्पों पर भी विचार करते है। समझदार व्यक्ति शांत रहकर चर्चा और सूझ बुझ से अपने निर्णय लेते हैं।

प्रशंसा का शस्त्र

समझदार व्यक्ति प्रशंसा को अपना हथियार बनाते हैं और दूसरे लोगों गुणों की प्रशंसा कर उन से काम कराना बखूबी जानते हैं। इस तरह समझदार व्यक्ति हर व्यक्ति को प्रशंसा से अपने अनुकूल बना लेते हैं।

खुद को शानदार बनाने में वक्त देते हैं

खुद पर खर्च करते हैं स्वयं से प्यार करते हैं अपने लिए नए-नए वस्त्र और शानदार चीजों की खरीदी करते हैं

खुद को बेहतर बनाने के लिए काम करते है

समझदार व्यक्ति खुद को बेहतर बनने के लिए काम करते हैं। यूं तो समझदारी वक्त के साथ आती है किंतु समझदार व्यक्ति हर परिस्थिति से निपटने के लिए समझदार व्यक्ति से पूछ कर अपने निर्णय ले लेते हैं

मान सम्मान देना

समझदार व्यक्ति किसी को नीचा दिखाने की कोशिश नहीं करते सब को सम्मान देना उनकी आदत होती है।

किताबें पढ़ खुद को ज्ञान से भरकर रखते हैं

समझदार व्यक्ति किताबें पढ़ते हैं सी खते हैं सलाहकारों से सलाह करते हैं उसके बाद अपना निर्णय लेते हैं। वे कर्म करने पर विश्वास करते हैं, उनके परिणामों की अभिलाषा में नहीं उलझते और अपना ध्यान अपने कर्म को करने और अपनी लर्निंग को बढ़ाने में करते हैं। किसी भी विषय वस्तु को गहराई से समझने का प्रयास करते हैं।

इसे भी पढ़े:-

Worship of Hanuman Ji on Hanuman Janmotsav | हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान जी की उपासना

Worship of Hanuman Ji on Hanuman Janmotsav | हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान चालीसा के मंत्र और उपासना की अनोखी अद्भुत कथा हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर जाने और सीखें

Read More »

Students Should Understand These Things Carefully | Students इन बातों को ध्यान से समझ लें

विद्यार्थियों को यह बात हमेशा ध्यान रखनी चाहिए कि विद्या एक तप है, जिसमें हर विद्यार्थी को तपना ही पड़ता है, इस तपस्या से गुजरना पड़ता है।इस तपस्या से गुजरने

Read More »

These 9 Facts of Life Together Bring Happiness | जीवन के ये 9 तथ्य एक साथ मिलकर खुशियां लाते हैं

जीवन के ये 9 तथ्य एक साथ मिलकर खुशियां लाते हैं( These 9 facts of life together bring happiness) मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है,और वह समाज,परिवार रिश्तेदार और अपने मित्रों साथियों

Read More »

Happier to Together With Your Lifestyle Forever

अपनी जीवनशैली के साथ मिलकर हमेशा खुश रहें (Happier to Together With Your Lifestyle Forever)खुशी एक आदत है हमें आदतन खुश रहने की आदत डालनी चाहिए क्योंकि अगर हम खुश

Read More »

The greatness of Ayodhya Ramjanma pilgrimage | अयोध्या रामजन्म तीर्थ का महातम्य

अयोध्या की महिमा अपार है। भगवान श्री राम स्वयं अपने मुख से सुग्रीव,विभीषण आदि को रामचरितमानस में अयोध्या पुरी की महिमा बताते हुए कहते हैं,अयोध्या की महिमा जीव तभी जान

Read More »

सुनना ज्यादा और बोलना कम

समझदार व्यक्ति सुनते ज्यादा और बोलते कम है। वे बोलने से पहले सो चते हैं और उससे भी बड़ी बात यह है कि वह करके दिखाते हैं। वे खुली आंखों से सपना देखते हैं और उस सपने को साकार करने का जज्बा रख उस पर काम करते हैं, वे शांत रह कर समय पर काम कर अपनी मं जिल पर पहुंचने का प्रयास करते हैं। उनका मानना होता है शांत रहना और सामने वाले के विचारों को सुन ना उन्हें बेहतर निर्णय लेने में मदद कर सकता है।

अकेले रहना पसंद करते हैं

वे अकेले रहना और शांत रहना पसंद करते हैं। वे इस अकेलेपन को अपनी ताकत बनाते हैं। इस समय वे नई-नई तरकीबे सोचते हैं और अप ने लक्ष्य पर पहुंचने की योजना बना कर काम करते है

जिम्मेदारी निभाना

समझदार व्यक्ति अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी जानते हैं और अपने कर्तव्य पथ पर अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने का प्रयास करते हैं। उन्हें बहाना बनाना और काम को टालना पसंद नहीं होता 

समय को खजाना मानते हैं

समझदार व्यक्ति समय को अनमोल मानते हैं और वे समय के पल पल का सदुपयोग करते हैं वह जानते हैं सब कुछ वापस पाया जा सकता है किंतु बीता हुआ समय लौटकर नहीं आता इसलिए वह इस समय का पूरा सदुपयोग करते हैं। समझदार व्यक्ति दूसरों की गलती से सीख कर भी अपने समय को बचाते हैं, और निरंतर आगे बढ़ते रहते हैं।

पहले उस काम को जिस व्य क्ति ने सफलतापूर्वक किया है, उस उस व्यक्ति से वह सलाह करते हैं। उन व्यक्ति की जीवनी को पढ़ते हैं, सुनते हैं। जिससे वह आसानी से उस विषय पर अपना निर्णय ले पाते हैं। वक्त की कद्र करना समय से उठना सोना खाना-पीना उनका जुनून होता है।

पूरी तरह जांच पड़ताल

समझदार व्यक्ति सब पर भरोसा नहीं करते वे पूरी तरह जांच पड़ताल करके ही अपने निर्णय लेते हैं।

निवेश और बचत करते है

समझदार व्यक्ति निवेश और बचत के महत्व को बखूबी जानते हैं वे इस बात को मानते हैं कि जीवन में निरंतर खुशहाली और धन की लगातार व्यवस्था बनाए रखने के लिए इन दोनों तथ्यों पर काम करना आवश्यक है, इसलिए वे निरंतर इन दोनों मित्रों के साथ जीवन व्यतीत करते हैं

वर्तमान को महत्व देना

समझदार व्यक्ति वर्तमान को पूरा महत् व देते हैं और प्राप्त परिस्थिति का सदु पयोग करना जानते हैं। वे सत्य को स् वीकार करते हैं और प्राप्त परिस्थिति को सदुपयोग कर अपना भविष्य बना ने में विश्वास रखते हैं।

वे हर परिस्थिति में संतुष्ट रहते हैं।

समझदार व्यक्ति संतुष्ट रहते हैं और संतुष्टि को ही जीवन की हंसी खुशी का स्रोत मानते हैं।

स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखते है

समझदार व्यक्ति खुद को बेहतर बनाने के लिए अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखते हैं और दैनिक जीवन में योग प्राणायाम व्यायाम को विशेष महत्व देते हैं। उन्हें पता होता है कि खुशहाल जीवन के लिए स्वास्थ्य का सही होना बहुत मायने रखता है। उन्हें ज्ञान होता है, जब हम स्वस्थ रहते हैं तभी हम अन्य चीजों का आनंद ले पाते हैं।

परिवार और मित्र को महत्व देते हैं।

अपने मन की प्रसन्नता के लिए वह अपने परिवार और अपने मित्रों के साथ समय व्यतीत करते हैं उन्हें पता होता है कि हमारी सफलता में सबसे ज्यादा खुशियां ये ही महसूस करते हैं।

परमात्मा से दोस्ती और उसकी कृपा का अनुभव

दुनिया का कोई इंसान किसी की मदद करे या ना करे किंतु इस सृष्टि के संचालक परमात्मा हर स्थिति में सभी जीव को मार्गदर्शन अवश्य करते हैं। किसी न किसी स्वरूप में प्रकट होकर हमारा साथ देते हैं। इसलिए समझदार व्यक्ति परमात्मा से अपनी मित्रता रखता है, उसको जानने सीखने और समझने के लिए किसी गुरु या सलाहकार के साथ समय व्यतीत करता है।

अपने व्यवहार पर विशेष ध्यान देते है

समझदार व्यक्ति जानता है कि वह अपनी बोलचाल और व्यवहार से ही अन्य लोगों के हृदय में रह सकता है। इस लिए वह अपने स्वभाव पर काम करता है और इसको ठीक कर अपने जीवन में बड़े काफिले को तैयार करता है। इस तरह वह लोगों का चहेता बनता है।

समझदार व्यक्ति सीखने को तैयार रहते हैं

सभी समझदारी हमें पढ़ने और सीखने से आती है इस बात को समझदार व्यक्ति जानता है और वह निरंतर अपना समय पढ़ने और सीखने में लगाता है। वह नई नई किताबें पढ़ना, सेमिनार अटेंड करना और समय समय पर सफल लोगों के साथ समय व्यतीत करता है।

अपने खर्च पर नियंत्रण और वादे का पक्का होता है

समझदार व्यक्ति अपनी हैसियत के अनुसार ही खर्च करता है वह अपने द्वारा पूरे किये जा सके ऐसे वचन ही देते हैं और उसे पूरा भी करते हैं। वे अपने वचन के पक्के होते है।

काम को शांति से करता है

समझदार व्यक्ति धीरे-धीरे अपना काम करते रहते है किसी तरह का कोई शोर शराबा नहीं करते। वह जानता है कि सफलता मिलते ही दुनिया स्वयं ही  इसका डंका बजाने का काम कर देगी।

अपनी गलती पर माफी मांगने की आदत

समझदार व्यक्ति अपनी गलती स्वीकार करता है और व्यर्थ के वाद विवाद को आगे ना बढ़ा कर अपनी गलती पर माफी मांग कर आगे बढ़ता है । उसे इस समय माफी मांगने पर कोई संकोच शर्म महसूस नहीं होती। माफी मांग कर वह अपने रिश्तो को बचाता है और व्यर्थ में बितने वाले समय की भी रक्षा करता है।

सरल जीवन

समझदार व्यक्ति सरलता से जीवन व्यतीत करने में विश्वास रखता है उ से पता होता है जीवन परिवर्तनशील है आर्थिक ऊंचाइयां भी निरंतर नहीं रहती इसलिए वह व्यर्थ के दिखावे में विश्वास नहीं करता और एक सरलता से भरा जीवन बनाकर जीना पसंद करता है।

अपने निर्णय को सही साबित करता है

समझदार व्यक्ति सोच समझकर अपने निर्णय लेता है और निर्णय लेने के बाद उस निर्णय को सही बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाता है। और सफलता को प्राप्त करता है

सलाहकारों का महत्व जानता है

समझदार व्यक्ति प्रश्न पूछने के महत्व को जानता है इसलिए व्यर्थ में समय को बर्बाद ना कर, जिस चीज को वह नहीं जानता उसे तुरंत पूछना शुरु करता है और सफलता के मार्ग में सलाहकारों से पूछ कर अपने कार्य में गतिशीलता लाता है। प्रश्न पूछने की इस आदत से वो धीरे धीरे समझदार और बुद्धिमान भी होता जाता है।

खुशी को सफलता के लिए स्रोत बनता है

समझदार व्यक्ति खुश होकर काम करता है। अपने मन को वश में रखता है। उसे अपने स्वयं पर काबू करना आता है। उसे यह पता होता है किस परिस्थिति को स्वीकार करना है और किस परिस्थिति का सामना करना है और इस तरह वह खुश रहता है।

धन्यवाद
जय श्री कृष्ण

Nirmal Tantia
मैं निर्मल टांटिया जन्म से ही मुझे कुछ न कुछ सीखते रहने का शौक रहा। रोज ही मुझे कुछ नया सीखने का अवसर मिलता रहा। एक दिन मुझे ऐसा विचार आया क्यों ना मैं इस ज्ञान को लोगों को बताऊं ,तब मैंने निश्चय किया इंटरनेट के जरिए, ब्लॉग के माध्यम से मैं लोगों को बताऊं किस तरह वे आधुनिक जीवन शैली में भी जीवन में खुश रह सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version