What is a joint family called

संयुक्त परिवार का क्या महत्व है? | संयुक्त परिवार किसे कहते हैं! | What is a joint family called?

संयुक्त परिवार में दो या तीन पीढ़ी के लोगों का एक संग एक घर में रहना या बहुत सी विचारधारा के लोग जब एक साथ एक सामंजस्य बनाकर एक छत के नीचे रहते हैं ,तो उसे संयुक्त परिवार कहा जाता है। इसमें दादा-दादी माता-पिता और अपने स्वयं का भाई और बहन इस परिवार के अंतर्गत आते हैं सारे रिश्ते एक साथ रहकर संयुक्त परिवार में जीवन का आनंद उठाते हैं और प्रसन्न रहते हैं।

Table of Contents

img 20210515 wa0071557093107278298002

 

परिवार के साथ रहना खुशियां देता है। What is a joint family called?

परिवार के साथ मिलजुल कर एकजुट होकर रहने से परिवार का हर सदस्य अपने क्षेत्र में आगे बढ़ते चला जाता है निरंतर उसे परिवार के लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होता है और परिवार के सभी सदस्य खुश हो पाते हैं। परिवार का साथ बहुत ही आवश्यक है, क्योंकि यहाँ सुख और आनंद जीवन में आने से बढ़ जाता है, और दुख जीवन में आने से बंट जाता है।

images 2021 05 15t1253209081586699085898391.

एक अच्छे समाज के निर्माण के लिए परिवार अहम भूमिका निभाता है। परिवार से ही इंसान को अपनी मातृभाषा ,अपनी संस्कृति ,और धर्म का ज्ञान होता है। क्योंकि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। इसे कदम कदम पर अपने विचारों का आदान प्रदान करने के लिए साथी की आवश्यकता होती है, परिवार में उसे वह साथी उसके भाई, पिता ,और पत्नी के रूप में प्राप्त हो जाता है जिससे वह खुशी के साथ अपने जीवन को आगे ले जा पाता है।

img 20210515 wa0056485560252384845340

 

सिर्फ़ खुशियां ही खुशी और मस्ती यहां सबको

img 20210515 1448357150803967071930765

 

जानें

हमारा परिवार ही हमें विकसित और संपूर्ण मानव बनाता है हम परिवार के सदस्य एक दूसरे से सीखते हैं।

maxresdefault284294320494247192646131.

 

परिवार में सातों सुख मिलते हैं।

सिर्फ़ परिवार की फुलवारी में मिलते हैं ये सातों सुख

सब सुखी हैं, पत्नी मधुर भाषण करती है, सभी स्वस्थ हैं, अच्छे मित्र, आज्ञाकारी सेवक, अतिथियों का आना-जाना, पवित्र सुंदर खानपान, और नित्य का सत्संगऔर प्रेम ,ही जीवन में खुशियां लाता है और यही संयुक्त परिवार का लाभ भी है।

img 20210515 wa00548178959153029023144

 

एक दूसरे को प्यार करना आता है

संयुक्त परिवार में सभी परिवार के सदस्य एक दूसरे को प्यार बांटते हैं और खुशियां भी उन सभी पर समान रूप से बरसती है।संयुक्त परिवार की महत्वाकांक्षा इसलिए भी बहुत अधिक है क्योंकि इसमें रहने वाले सभी लोगोंको अपनी जिम्मेदारियां समझनी पड़ती हैं और सभी अनुशासन से अपने  कर्तव्य को करते हैं और खुश रहते हैं ।

संयुक्त परिवार में सभी एक दूसरे की परवाह भी करते हैं जिससे परिवार में खुशियां छाई रहती है। परिवार का हर सदस्य एक दूसरे की आर्थिक सहायता भी बड़ी तत्परता से करता है और खुशियां निरंतर और आसानी से यहां बनी रहती है।

images 2021 05 15t1243256484892058117922813.

परिवार में जब हम बुजुर्गों के साथ रहते हैं तब हमें उनका अनुभव भी मिलता है जो हमें जीवन की हर परिस्थिति में समाधान देता है, और हम खुशी से हर निर्णय को ले पाते हैं।संयुक्त परिवार में सभी सदस्य एक दूसरे को अपना प्यार, समय, और खुशियां बांट कर सभी खुश रहते हैं। 

images 2021 05 15t1255214042611210097069984.

img 20210515 1447401600586633205960904

 

बच्चों को दोस्त यहां

बच्चे एक-दूसरेदूसरे के साथ खेल कूद और पढ़ लिख कर अति प्रसन्नता से इस संयुक्त परिवार का आनंद लेते हैं।उनके जीवन का विकास भी खुशी और आनंद से हो पाता है। परिवार के साथ रहकर ही बच्चा संस्कार सीखता है।

img 20210515 wa00727233693131402094646

 

परिवार से ही संस्कार

संयुक्त परिवार में घर की स्त्रियां  परिवार में रहकर अपने सास, देवरानी और जेठानी के जीवन से बहुत कुछ सीख कर प्रसन्नता से खुशियों के साथ अपना जीवन निर्वाह करती हैं।

images 2021 05 15t1257421442743214028018528.

 

ननद देवरानी जेठानी ही खुशी और मित्र

img 20210515 wa00596345424180128951215

 

आपका परिवार आपका हथियार और कवच

संयुक्त परिवार में किसी भी आपातकाल के दौरान परिवार के सभी सदस्य एक साथ मिलकर सलाह और सहयोग के द्वारा उस परिस्थिति को समाधान के द्वारा नियंत्रित कर लेते हैं ,जिससे परिवार की खुशियां बनी रहती है ।संयुक्त परिवार में मूलभूत सुविधा भी परिवार के हर सदस्य को हर हालात में मिल पाती है ।इस संयुक्त परिवार के द्वारा खुशियां और आनंद हर परिस्थिति में परिवार का हर सदस्य उठा पाता है।

img 20210515 wa00588774013152513982807

 

निर्णय लेना आसान

संयुक्त परिवार में रहने से निर्णय लेना काफी आसान हो जाता  है,जिससे  परिवार के सभी सदस्य मानसिक शांति का अनुभव करते हैं ,और सभी परिस्थिति में खुशियों का अनुभव करते हैं।

img 20210515 wa00673709663945958218308

img 20210515 wa00653395663172626996673

img 20210515 wa00641166198018966773488

संयुक्त परिवार में रहने से परिवार मेंनित्य  ही उत्सव का, खुशियों का ,माहौल बना रहता है जैसे जन्मदिन ,वैवाहिक वर्षगांठ जिससे घर में खुशियां छाई रहती है।नित्य घर में लोगों तथा बाहरी रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहता है जिससे घर में खुशियां छाई रहती है।

img 20210515 wa00611260123227820329397

img 20210515 wa00634759471175846769803

img 20210515 wa00622165251154597862199

img 20210515 wa00533050741703527253176

 

याद रखें

परिवार के सभी सदस्यों को इस बात को ध्यान रखना चाहिए कभी कोई घटना ,कोई बात, अगर हो भी जाए तो उसे सहन करें उसे अपने मन पर ना लेवे ,इससे उसके जीवन में खुशियां बनी रहती है नहीं तो परिणाम स्वरूप जो इंसान इसे अपने मन पर ले लेता है उसे ही मूल्य चुकाने पड़ते हैं।

img 20210515 1448164758192606106132979

 

समय दें

आजकल के दौर में देखा जाता है परिवार में कोई निमंत्रण होता है, उत्सव होता है, जब किसी को इन खुशियों के समय अपने साथ देखना चाहते हैं तब वह आनाकानी करने लगते हैं ,और उसे टालने का बहाना खोजते हैं,जो उन्हें भविष्य में खुशियों के पिछवाड़े में धकेलने के लिए मजबूर कर देता है। हमें अपने परिवार को हर समय, समय देने के लिए तैयार रहना चाहिए इसके मूल्य को समझना भी चाहिए।हमेशा परिवार प्रथम।

IMG 20210615 185402

अपने परिवार के सदस्य से कोई मन मुटाव है तो आप खुद माफी मांगे याद रखें माफी मांगना बहुत हिम्मत का काम है। और सॉरी बोलकर कोई इस रिश्ते में छोटा या बड़ा नही होता

img 20210515 wa00706818591183492747358

 

प्यार से खत्म करें

ऐसा भी देखा जाता है एक छोटी सी लड़ाई से लोग अपने रिश्ते नाते खत्म कर देते हैं, आना जाना बंद कर देते हैं, बोलना बात करना बंद कर देते हैं ,यह बहुत ही गलत है ।उन्हें यह सोचना चाहिए छोटी सी जिंदगी में जो समय हंस कर निकल जाए, खुशी खुशी निकल जाए वही अपना है बाकी तो इस संसार में चुनौतियां ही नजर आती है।

IMG 20210613 160902

img 20210515 wa00573829744327947508587

परिवार  उन फूलों से सजे धजे पेड़ों की तरह है जहां फूल लगते हैं खुशबू भी  रहती है और तपती धूप में भी यहां छांव मिलती है ।हमारा संयुक्त परिवार विद्यालय की तरह होता है जहां निरंतर सीखते हैं ,यहां सलाहकार भी होते हैं जिससे हम निर्णय ले पाते हैं। हमारा परिवार हमारी ताकत , हमारा सुरक्षा कवच है जहां रहकर परिवार का हर सदस्य शांति का अनुभव करता है। संयुक्त परिवार में परिवार का हर सदस्य अपने आप को सुरक्षित महसूस करता है। दुनिया के लिए आप एक व्यक्ति हैं लेकिन परिवार के लिए दुनिया आप स्वयं होते हैं इसलिए इस परिवार को बहुत ही महत्व देने की जरूरत है।

हमारा जीवन खुशियों से निकले, इसलिए जीवन भर हम हर प्रयास या कोशिश करते हैं। और मेरा ऐसा मानना है कि संयुक्त परिवार में रहना आपकी इस खुशियों से भरी जिंदगी  को यापन करने का अद्भुत माध्यम हो सकता है।

images 2021 05 15t1254221635350491686442505.

 

Happy family happy life

धन्यवाद
जय श्री कृष्ण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 Secrets of a Happy Life How meditation gives miracle benefits in life 8 Free Ways to Boost Your Mood 10 Habits in Life give time to love, calm, and happiness The 5 key bases of happiness Benefits of Curiosity Achieve your goal in 7 ways Way to look confidence 10 best rules for mentally peace and happiness Student Benefits of mindfulness Practice your mindfulness is important 10 Top benefits of Laughter yoga This is your happier life style Geeta near Vishwa Guru India What is the main knowledge of Gita? 7 way for an instant happiness Happy Teachers day define Happy teacher’s day 5th September Thank you to our teachers on celebration of Teachers day Don’t forget