अपने घर को सुंदर कैसे बनाएं | how to Decorate home| Tips | घर को कैसे सजाएं।.
हम जहां रहते हैं हमारी सभ्यता में उस घर को मंदिर भी कहते हैं।घर यानी पवित्रता, सुंदरता,ऊर्जा,शांति, शक्ति ,प्रेम,का सम्मिश्रण।
क्योंकि घर हमारा वह स्थान है,जहां हम अपना सबसे अधिक समय व्यतीत करते हैं,इसलिए हमें जवह सजावट और सुंदरता पर विशेष ध्यान देना चाहिए।इसको सजाने और संवारने के दौरान किसी हम वास्तु सलाहकार या अनुभवी व्यक्ति से इसका परामर्श लेकर ही इसकी सजावट करें।
हमारा घर रहने का वो स्थान है,जहां हमें शांति और समाधान और आराम मिलता है।हमारे घर को खुशियों का उद्गम स्थान भी,हम कहते हैं।हमारा घर वह स्थल है,जहां हमें विश्राम मिलता है। घर- जहां जीवन का अधिकांश समय हम व्यतीत करते हैं।
घर को सजाने,व्यवस्थित रूप से रखने से ,सकारात्मक ऊर्जा का निरंतर प्रवाह होता है ,अतः हमें इसकी सजावट पर विशेष ध्यान देना चाहिए,इससे घर में खुशियां बढ़ती है और शांति मिलती है। घर यदि सुंदर और व्यवस्थित होता है तो परिवार का हर सदस्य अधिक से अधिक अपना समय घर पर ही बिताने की कोशिश करते हैं।
Table of Contents
ऐसा घर हो हमारा जहां ये सब गुण हो हमारे रिश्तों में
अपने घर को सुंदर कैसे बनाएं|how to Decorate home
घर का माहौल अगर सुंदर होता है तो यहाँ हमें मानसिक शांति मिलती है, इससे हम यहाँ खुशियां महसूस करते हैं।घर की व्यवस्था सुंदर और आकर्षक रहने से हम अपना समय परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बिता पाते हैं, जिससे परिवार के सभी सदस्य,खुशी का अनुभव करते हैं।
Guest का आना जाना लगा

घर को सजा कर रखने तो घर पर अतिथियों का आना जाना लगा रहता है। घर की यह उर्जा अन्य क्षेत्रों में हमारी कार्यक्षमता और गतिशीलता को बढ़ाने में मदद करती है।अगर घर सुंदर हो तो हम अपने अतिथि को घर में आमंत्रण देकर, उनके साथ खाना पीना, मौज मस्ती कर ,समय को आसानी से व्यतीत कर,हंसी खुशी भरा जीवन बीता पाते हैं।
खाने की व्यवस्था अति आकर्षक हो


सारी व्यवस्था और सब की प्रसन्नता के लिए बहुत जरूरी है,घर पर मां लक्ष्मी की कृपा। मां लक्ष्मी की कृपा से ही घर के सभी सदस्यों का मन प्रसन्न रहता है,और सारी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से लगातार चल पाती है।इसलिए हम सबसे पहले अपने जीवन में आर्थिक स्वतंत्रता को प्राप्त करें,और फिर आती है,घर की अन्य बातें।
घर सजाने के अनोखे Ideas
घर सजाने के फूल और घर का डेकोरेशन
घर की सजावट में फूलों ,पत्तों का उपयोग हमारे मन मस्तिष्क को ऊर्जा से भरता है।यह हमारे स्वास्थ्य को भी अच्छा रखता है।घर की महिलाएं भी इसे व्यवस्थित करती हैं,जिससे उनका मन भी लग रहता है,और घर भी खूबसूरत दिखने लगता है ।
घर के वृद्ध और बच्चे भी इन कार्यों में सहयोग देकर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करते हैं। इससे परिवार के सभी सदस्यों में खुशियां बढ़ती हैं,मन शांति महसूस करता है,और घर खूबसूरत दिखने लगता है।
दीवारों की सजावट कैसे करें| दीवार डिजाइन फोटो
घर को सजाने में घर की फर्श ,दरी, पर्दे और दीवारों के रंगों का चयन भी हमारे मन मस्तिष्क पर काफी प्रभाव डालता है। इसलिए इसके लिए भी किसी जानकार व्यक्ति से सलाह लेकर ही रंगों का चयन करें।
घर की सजावट और सफाई का विशेष प्रबंध भी हम सबको खुशी महसूस कराता है। इसलिए,घर को पूरी तरह से साफ – सुथरा रखें। शाम के समय घर की सभी बतियों को जला कर रखे,इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है,और सबका मन प्रफुल्लित होता है।घर में उचित प्रकाश की व्यवस्था,हमारी ऊर्जा और खुशियों को बढ़ाती है।
घर का डेकोरेशन
घर पर विभिन्न तरह के सजे चित्र, सकारात्मक ऊर्जा को फैलाने में विशिष्ट स्थान रखते हैं।यह हमें खुशियां देते हैं। घर पर अपने लक्ष्य से संबंधित चित्रों को लगाएं ,उन चित्रों को लगाएं जिनको देखकर मन प्रफुल्लित होता हो,इससे हमारे अंदर सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
घर को मूर्ति से सजाकर भी आकर्षक बनाया जा सकता है।
घर के परदों पर भी विशेष ध्यान दें। अगर इन पर्दों के लिए प्राकृतिक कलर जैसे ब्लू,ग्रे, क्रीमआदि का प्रयोग पर्दे करें,तो यह काफी सुकून देता है।
घर पर ही बनाएं छोटी सी (होम जिम )जहां परिवार के सभी सदस्य जीवन के कीमती 20 से 30 मिनट जरूर बिताएं
घर की सुंदरता और सुसज्जित सजावट,हमारे मन-मस्तिष्क पर काफी प्रभाव डालती है,जो हमें सकारात्मक ऊर्जा देती है,जो परिवर्तित होकर हमें खुशियां देती है।इसके लिए घर पर ही कोई छोटी सी जीम भी बनाकर रखें। यहां परिवार के सभी सदस्य कुछ समय वहां बिताकर,अपने स्वास्थ्य धन का संरक्षण कर पाते हैं।
घर पर ही एक कमरा बच्चों के इंडोरगेम से भरा हो जहां बच्चे अपना अमूल्य समय मोबाइल से ध्यान हटाकर, इंडोर गेम खेलकर व्यतीत कर सकें। इससे उनमें प्रसन्नता बढ़ती है,घर के ये छोटे मेहमान भी अपना समय आसानी से व्यतीत कर खुश रह पाते हैं।
बच्चों के पढ़ने के लिए लिए घर में एक स्टडी रूम बनाया जाए, जिससे उनकी सारी ऊर्जा, उनका सारा फोकस पढ़ाई की ओर लगे। बच्चे यहां मन लगाकर पढ़ पाते हैं, और खुश रहते हैं।
अपने घर के मंदिर को भी बहुत ही खूबसूरत ढंग से सजा कर रखें इससे परिवार का सभी सदस्य यहां परमसता के साथ कुछ देर बैठ कर अपने मन में सुकून, शांति और आनंद की अनुभूति करे।
समय-समय पर घर पर कुछ छोटी या बड़ी, पूजा का कुछ आयोजन ऐसा किया जाए,जिसमें हम अपने इष्ट मित्र भाई बंधु और परिवार के नजदीकी रिश्तेदारों के साथ इसे उत्सव स्वरूप मनाएं,इससे घर के सभी सदस्य इस सुंदर माहौल में खुशी महसूस करते हैं।
घर सजाने के सामान के साथ-साथ मन को सजाने की व्यवस्था भी करे
घर के बाहर की दीवार की डिजाइन और प्रवेश द्वार
घर का दरवाजा और प्रवेश द्वार भी बहुत खूबसूरत बनाएं, यह हमको और हमारे घर में आने वाले अतिथियों, सभी के मन पर आकर्षक प्रभाव डालता है। हम सब को खुशियों की सकारात्मक ऊर्जा से भरता है।
घर पर ही एक छोटा सा पुस्तकालय
घर पर ही एक छोटा सा पुस्तकालय बनाया जाए। इससे परिवार के सभी सदस्यों को कुछ ना कुछ पढ़ने का अवसर मिलता है। अपने खाली समय में घर के सदस्य यहां अपनी मनपसंद पुस्तक को पढ़ने का आनंद ले पाते है।यह एक प्रधान सकारात्मक आदत के रूप में हर सफल इंसान में देखी जाती है। पुस्तकालय के निर्माण से घर के सभी सदस्यों में पढ़ने की इस आदत का निर्माण होता है।
घर की महिलाओं से घर होता है, जिन्हें हम होम मेकर या गृहिणी कहते हैं और मेरा मानना है घर की महिलाएं भी इस सजे घर में खूब सज धज कर रहे तो इससे घर के बाकी सदस्यों को काफी ऊर्जा और प्रसन्नता मिलती है।
धन्यवाद
Jai shree Krishna ….
One thought on “अपने घर को सुंदर कैसे बनाएं | how to Decorate home| Tips | घर को कैसे सजाएं।.”