How to enjoy Brahma Muhurta, amrit vela

ब्रह्म मुहूर्त यानी अमृतवेला का आनंद कैसे लें?इसके महत्व को समझें और खुश रहें | How to enjoy Brahma Muhurta i.e. Amrit vela?

प्रकृति के कुछ नियम बनाए गए हैं इसमें सोने, उठने और भोजन करने का नियम और समय बनाया गया है। जहां एक नियम टूटता है वहां इस जीवन की सभी नियम टूटने लगते हैं, सबसे पहले हमें अपने सफल जीवन के लिए प्रातः काल सूर्योदय के साथ ही उठने की आदत बनानी चाहिए तभी हम बाकी नियमों का समय अनुसार पालन कर पाते हैं। 

Table of Contents

हम मानव जितना नियम तोड़ते हैं ,उतना अधिक हम अपने जीवन को कष्टमय बनाते हैं। जो देर से उठते हैं उनका शरीर और मन दोनों बीमार रहता है, उसका सभी कार्य अपूर्ण रहता है,उनके पास कभी खाली समय नहीं होता।

How to enjoy Brahma Muhurta i.e. Amrit vela?

RedWarmheartedIndianabat size restricted

यह नियम है कि बाहर का वातावरण हमारे अंदर के मन मस्तिष्क पर पूरी तरह से प्रभाव डालता है। सुबह का शांत समय,वातावरण जब सूर्य का चारों तरफ प्रकृति और पृथ्वी के साथ मिलन चलता है,नई ऊर्जा के साथ सभी जीव और वनस्पति में परिवर्तन होता है, प्रकृति अलग-अलग जीवो,वनस्पतियों के साथ खिल उठती है,उस समय वातावरण काफी ऊर्जावान हो जाता है।

581879fe57070df93d065f48f36a7d00

इस समय किया गया कोई भी काम हमें बड़ी सफलता दिलाता है। इस समय हमारे मस्तिष्क के सारे नकारात्मक विचार प्रकृति में लीन हो जाते है,हम सकारात्मक हो जाते हैं।

Morning songs

ed83859f51a4d5915aad6a8ee95f5559

 

Morning music

प्रकृति का संगीत सुनें, बहती जल की आवाज, पक्षी की चहक, हवा की बहती आवाज।

 

Experience solitude अकेलेपन का आनंद

इस समय जब हम अकेले रहते हैं,तब हम अपनी आत्मा के साथ होते हैं,जिससे हम नए नए विचारों से खुद से बातें करते हैं,अपने जीवन को टटोलते हैं,अपने भविष्य के बारे में योजनाएं बनाते हैं,और इस अकेलेपन को हम अपना स्वर्णिम समय बनाकर जीवन में बड़ी सफलता प्राप्त कर पाते हैं।ऐसा देखने में आता है जितने भी सफल लोग हुए हैं,अपनी राह पर शुरुआत में अकेले ही चले हैं, भीड़ का जखीरा तो बाद में उनके पीछे आया है।रतन टाटा, अक्षय कुमार ,धीरू भाई अंबानी, इनके जीवन से हम भारतीय संस्कृति में प्रेरणा ले सकते हैं।

ActiveSourGallinule size restricted

 

Morning meditation

इस समय सारी सकारात्मक शक्तियां जागृत रहती है।सारे सफल लोग जगते हैं। सारे आध्यात्मिक गुरु का अदृश्य शक्तियों,परम सता के साथ तालमेल बना रहता है,चारों तरफ सारी प्रकृति अपनी उर्जा को पूरी शक्ति से ब्रह्मांड में फैलाती है।इस समय किया गया कोई भी कार्य हमें सफलता निश्चित रूप से दिलाता है। इस समय जब हम किसी संदेश को ब्रह्मांड को भेजते हैं,तो वह डायरेक्ट हमारा संदेश ब्रम्हांडनायक, परम सता तक पहुंचता है,और वह निश्चित रूप से मंजूर भी होता है। इस समय जिनका मन तनावग्रस्त रहता है,वे सभी शक्तियां सोई रहती हैं,इस समय सिर्फ सात्विक शक्ति और मनुष्य ही जागृत रहते हैं।

जल्दी उठने से हमारा मस्तिष्क बच्चों की तरह काम करने लगता है जैसे बच्चा कोई काम करता है तो उसमे पूरी तरह डूब जाता है,और उसका आनंद लेता है,इसी तरह हम जब जल्दी उठते हैं और किसी काम में लगते हैं तो हम डूब कर पूरी लगन से उसे लक्ष्य तक पहुंचा पाते हैं।यह हमें आनंद, प्रसन्नता ,और सफलता देता है।

इस ब्रह्म मुहूर्त में उठने मात्र से हमारा मन,मस्तिष्क और जीवन निश्चित रूप से बदलाव को महसूस करता है। अगर हम प्रातः काल जल्दी उठते हैं तो ना केवल उस दिन खुश रहते हैं बल्कि अगर हम इसे आदत बना लेते हैं तो सारी जिंदगी हम खुश रह पाते हैं। हमको प्रकृति इस जल्दी उठने की आदत की वजह से सुख समृद्धि प्रसन्नता सभी गिफ्ट के तौर पर देती है। जिंदगी में सभी सफल या उपलब्धि प्राप्त व्यक्ति की सफलता का यह एक रहस्य भी है। जल्दी उठने वाले मनुष्य लंबी आयु, निरोगी जीवन का आनंद ले पाते हैं।

images 2022 01 12t0814367014029584477418081.

 

Morning routine

जल्दी उठने वाले लोग अपने आप को विशेष समझने लगते हैं। उनका आत्मविश्वास दिन प्रतिदिन बढ़ते रहता है। वह अपने आप को विशेष ऊर्जावान समझते हैं, उनका मनोबल, शारीरिकबल, दिन प्रतिदिन बढ़ते जाता है।

 

images 2022 01 12t0903591805822005334259663.

जल्दी उठने वाले लोगों में यह भी देखा जाता है वह अपने परिवार के साथ भी समय दे पाते हैं। परिवार के साथ उन्हें हंसने,बोलने का अतिरिक्त समय मिलता है।उससे उनका पारिवारिक जीवन भी बहुत प्रसन्नता भरा हो जाता है।

मॉर्निंग रूटीन:-//

जल्दी उठने से हमको दिन में अतिरिक्त समय मिलता है जिसकी वजह से हम अपना सभी काम ,खाने पीने की अपनी दिनचर्या को समय से कर पाते है।हमारे पास जीवन में करने के लिए कुछ अधिक समय रहता है इस वजह से हम अतिरिक्त सफलता को प्राप्त कर पाते है।

images 2022 01 12t0949142738630694050781948.

जल्दी उठने से हमारा सारा शरीर विशेष कर हमारा पेट कब्ज, गैस आदि से मुक्त हो जाता हैं। और यह तो हम सभी जानते हैं जिसका पेट साफ रहता है ,वो मानसिक प्रसन्न का अनुभव करता है।

कैसे उठें ? sleeping time habit

Life long://

अमृत बेला में उठने के लिए हमें सिर्फ समय पर सोने के लिए ही प्रयास करना है ,उठना तो अपने आप स्वत: ही हमें हमारी दिनचर्या या प्रकृति करवा देगी समय से सोना थोड़ा सा कम खाना हमें सफलतापूर्वक जल्दी उठा सकता है। जब हम जल्दी उठते हैं तब हम स्वत: ही जल्दी सोने भी लगते हैं इससे हमारे शरीर, मन ,मस्तिष्क संतुलित रहता है और इस वजह से भी हम प्रसन्नता का अनुभव करते हैं।

Silence – meditrate in the silense of the sky

images 2022 01 11t2316202688039445066365848.

सुबह की लाजवाब शुरुआत हम मेडिटेशन से करें इसके लिए कुछ लोगों के मन में यह प्रश्न आ सकता है कि हम रात को मेडिटेशन से ही तो उठते हैं तो इसका जवाब यह है कि यह नींद रूपी ध्यान टूटने के बाद हम मेडिट्रेशन के द्वारा अपने मन मस्तिष्क को फिर से तैयार करते हैं। इसके लिए प्रधान रूप से हम सिर्फ सांसो पर अपना समस्त ध्यान केंद्रित करें। इस आती और जाती हुई सांसो को हम महसूस करें धीरे-धीरे हमारा मन मस्तिष्क सांसों की आती और जाती हुई हवाओं से ऊर्जा को प्राप्त करता है और हम पुन:ऊर्जावान बनते है।

Positive affirmation /कुछ उत्तम सुझाव आशीर्वाद:

सुबह की सोच और बोल से चमत्कार

सुबह के समय ,अपने लिए, अपने मस्तिष्क को कुछ अच्छा बोले । जैसा की हम अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए बोले कि- हम स्वस्थ हैं । अपने पास प्रचुरता से धन बना रहे — इसके लिए हम बोले हमारे पास प्रचुरता में धन है।और इसके अलावा हम बोलकर परमात्मा का हर उस उपलब्धि के लिए धन्यवाद करें जो हमें उसने दी है,इससे हमारे मन ,वाणी की पवित्रता होती है हम अपने आपको ऊर्जावान महसूस करते हैं।

Positive affirmation for the day will be miracle gifts to our life

Visualisation, > देखें।

images 2022 01 12t1023183237252147131897014.

 

Dream into action plan

इस प्रातः काल के समय हम अपने जीवन में जो — होते हुए देखना चाहते हैं उसे अपने मस्तिष्क में छवि सिनेमा स्वरूप बनाएं! और उसे घटित होता हुआ देखें, इसे ही विजुलाइजेशन कहते हैं, और महसूस करें कि वह चीज हमें प्राप्त हो गई है।

एक्सरसाइज://

images 2022 01 12t0957328711273610324193865.

 

Morning exercise

प्रात काल की अमृतवेला में हम व्यायाम करें यूं तो व्ययाम, हम किसी भी समय पर सकते हैं किंतु इस समय प्रातः काल उठते ही बयान 10 मिनट करने से ही हमारे शरीर में चुस्ती और फूर्ती बनी रहती है, और हम सारे दिन अपने आप को ऊर्जावान महसूस करते हैं।

रीडिंग

images 2022 01 12t1014574656694232490287537.

 

Morning reading

प्रात काल की अमृतवेला में हम कुछ पढ़ें। इससे हम अपने मस्तिष्क की सोच बदल पाते हैं, उसे नई दिशा की ओर ले जा पाते हैं, हमारा ज्ञान बढ़ता है, और इससे हम अपने जीवन को परिवर्तित कर पाते हैं।

Journey diary /write something daily

images 2022 01 12t101636659863194738152793.

प्रात काल की अमृतवेला ऐसा समय इस समय हमारा अवचेतन मन बस जागृत होता है और इस जागृत मन से अगर हम कुछ लिखते हैं तो हमारी पूरी ऊर्जा, हमारा मन बस इस काम में गति से लग जाता है और वह सारी ऊर्जा उस हमारी सोच पर लग जाती है और इस दौरान अगर हम कुछ सकारात्मक लिखते हैं तो वह सच हो जाता है।इसलिए हम जरूर ही कुछ न कुछ इस बेला में लिखें। इससे हमें अपने जीवन के उतार-चढ़ाव का भी पता चलेगा हम नवीनीकरण में प्रवेश करेंगे।

कोई हमारी अगर बात नहीं सुन रहा मान रहा तो इस बेला में प्रयोग करें

images 2022 01 12t0956132733573343891440811.

यदि हमारी बात नहीं सुन रहा या नहीं मान रहा तो इस समय उसे मेडिटेशन यानी 10 मिनट के उस ध्यान के समय अपने मस्तिष्क के धरातल पर बैठा कर उससे बात करें। उसे जगाएं उस आत्मा से बातें करें उसे समझाएं। उसे परमात्मा से कुछ शक्तियां लेकर मन की भावना द्वारा भेजें उसके लिए अच्छा बोले, उसे अपनी स्थिति से अवगत कराएं। या सूक्ष्म में कहें तो यह सफेद जादू चलाएं इसके प्रभाव से वह खुद आश्चर्यचकित होगा, कि मुझ में यह प्रभाव परिवर्तन कैसे आ रहा है।

Miracle morning: white magic :

प्रातः काल की अमृतवेला में परमात्मा या परम सत्ता से जुड़े: 5 am club

यह समय परम सत्ता से जुड़ने के लिए अति उत्तम है, इस समय जुड़ने से हमारा संबंध उस शक्ति से तुरंत बन जाता है।हम तुरंत उन से कनेक्ट हो जाते हैं,जुड़ जाते हैं।जिस तरह मोबाइल पर एक कोई फाइल लोड करनी हो तो सुबह के समय आसानी से और फटाफट लोड हो जाती है,क्योंकि इस समय सबका नेटवर्क बंद रहता है।इंटरनेट की स्पीड इस वजह से इस समय बढ़िया होती है।

spiritual universe

 

Be connect with universe

इस प्रात काल की अमृतबेला में सारी नकारात्मक शक्तियां सोई रहती है, सारी सृष्टि के निर्बल सोए रहते हैं, बाद में सब एक साथ उठ जाते हैं। जैसे-जैसे सब उठ जाते हैं हमारा परमात्मा के कनेक्शन भी कमजोर होते जाता है। सुबह-सुबह अमृतवेला में जिस तरह रास्ता खाली होता है, और हम अपनी मंजिल पर फटाफट पहुंच जाते हैं ,नो ट्रैफिक नो जाम ,उसी तरह हम उत्पादकता से भी अपना संबंध उस समय परम सता से बना पाते हैं। इसे हम एक तरह से और भी समझ सकते हैं जिस तरह हम किसी से बात कर रहे हैं और उसी बीच किसी तीसरे आदमी ने फोन कर दिया तो यह फोन हमें एक नई सिग्नल देने लगता है ,हमारा कनेक्शन भी कटता है, वॉइस फ्रीक्वेंसी भी क्लियर नहीं रहती ।इस समय परम सता को भी कोइ याद नहीं करता,कोई फोन नही। इसी तरह अमृतवेला का लाभ लें।

44db85 f1874e5b7e6e45d384cb30c4bedab139681141759584385656

 

Morning mantra

प्रात: स्मरण मंत्र //या कोइ भी नाम

अमृत बेला में भगवान से जुड़ने के लिए उनके नाम का सहारा अति उत्तम है। कलियुग के इस समय में नाम जप के द्वारा हमारा संबंध तत्काल परम सत्ता से जुड़ जाता है।

Miracle morning affirmation: white magic :

इस तरह यह white मैजिक सुबह के समय किया जाता है, अब सामने वाला व्यक्ति यह सोचता है, की मैं चाह कर भी सामने वाले व्यक्ति को कुछ बोल क्यों नही पा रहा।

इतना कुछ करने से होती है आपकी good morning..

अपना एक दोस्त या परिवार का साथी खोजें जो रोज आपके साथ तैयार हो।

इस मॉर्निंग रूटीन follow करने के लिए अपना कोई साथी भी हम खोज सकते हैं।

Jai sree krishna

Thank you🌹

💜ᗷTS⟭⟬💜

Nirmal Tantia
Nirmal Tantia
मैं निर्मल टांटिया जन्म से ही मुझे कुछ न कुछ सीखते रहने का शौक रहा। रोज ही मुझे कुछ नया सीखने का अवसर मिलता रहा। एक दिन मुझे ऐसा विचार आया क्यों ना मैं इस ज्ञान को लोगों को बताऊं ,तब मैंने निश्चय किया इंटरनेट के जरिए, ब्लॉग के माध्यम से मैं लोगों को बताऊं किस तरह वे आधुनिक जीवन शैली में भी जीवन में खुश रह सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

How Best Aura is formed Save Your time for success and Happiness Increase your value of time How to make your birth day happy World Environment day 5 th june World environment day, 5th June. World bicycle day The 12 life lesson younger generation can’t handle Get rich and be happy success it is necessary to be ready to listen Happiness as a goal 10 rules 9 Daily Habits to build up your stamina after 40 year Health Happiness and wellbeing for teenagers What is prayer? Don’t worry be happy? Every child is special Happy marriage anniversary The biggest issue queer teens are facing in India How to stop Overthinking and be happy