how to make good use of time

समय का सदुपयोग – कैसे समय का सदुयोग करें? | how to make good use of time

अभी का जो क्षण है ,जो हमारे हाथ में है ,जब हम कुछ कर सकते हैं , यही समय है बाकी जो बीत गया वह अतीत और इतिहास बन जाता है। जो किसी के द्वारा रोका ना जा सके, जिस पर किसी का वश नहीं, जो ब्रह्मांड के द्वारा नियंत्रित किया जाता है ,वह है समय। यह सबके लिए समान होता है हर मानव इसके उपयोग करने के लिए स्वतंत्र होता है ।कोई इसका किसी भी तरह से ऊपयोग कर अपने जीवन का निर्माण कर सकता है।

Table of Contents

कैसे समय का सदुयोग करें? | how to make good use of time

img 20210518 1420327756015836839870530

समय एक अमूल्य धन है जिसकी कीमत इसके व्यतीत हो जाने पर ही हम समझ पाते हैं।समय गतिमान, परिवर्तनशील ,और हमें हमारे लक्ष्य तक पहुंचाता है।जिसने समय का आदर किया वही जीवन में खुशियां प्राप्त कर पाया  है।

img 20210518 wa0070404286688170290089

समय का सदुपयोग कुछ रचनात्मक कार्यों में कर हम जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन ला सकते हैं।

हम पैसे देकर भी समय को निकल जाने पर वापस नहीं प्राप्त कर सकते इसलिए पल पल का समय हमें सोने की तरह कीमती  जान कर उपयोग करना चाहिए ।

हम सही समय पर सही निर्णय और सही कार्य को करके ही भविष्य की खुशियों और आराम के जीवन का निर्माण कर सकते हैं।

img 20210518 1423513968365210745371248

कुछ कायों के लिए ना बोल कर भी हम समय का सदुपयोग कर पाते हैं।समय का सदुपयोग और समय को कीमती बनाने के लिए हमें अपने जीवन को योजना बना कर जैसे वार्षिक, मासिक और नित्य की योजना बना कर ही कार्य करना चाहिए।हमारे जीवन में हर घंटे, हर मिनट के समय को खर्च करने की योजना होनी चाहिए जो बड़ा परिवर्तन और खुशियां हमें जीवन में दे सकती है।

समय इन्सान की सभी परिस्थिति को बदलने की ताकत रखता है बस योजना बना कर इसका उपयोग करने की जरूरत होती है जो परिणाम में हमारे जीवन में खुशियों और सफलता को लाता है। जिस चीज के लिए हम अपना समय देते हैं उसी में हमें बड़ी उपलब्धियां प्राप्त होती है।

img 20210518 1402041777020017784126121

अपने टाइम की वैल्यू को हम बढ़ाएं इसके लिए हम जो काम अन्य लोगों को सौंपकर कराए जा सकते हैं वह काम हम अन्य लोगों को सौंपे, अपने समय को उस काम पर लगाएं जो अधिक से अधिक हमें सकारात्मक परिणाम दे सकते हैं तथा हम जो महसूस करते हैं यह काम मेरे सिवा कोई और नहीं कर सकता। इसके अलावा हम सबसे मुश्किल काम जो हमे नजर आता है ,उसे प्रथम खत्म करके भी हम अपने समय को बचा सकते हैं। क्योंकि जो मुश्किल काम होता है उसे हम टालते रहते हैं, जिससे हमारा समय ,हमारा मन उस काम पर बार-बार चिंतन कर समय को नष्ट करता है। हमें मानसिक शांति भी नहीं मिल पाती ,अतः हमें प्रसन्नता के लिए समय को बचाने के लिए सबसे मुश्किल काम को सबसे पहले करना लाभदायक होता है।

img 20210518 142008412507233502967873

समय को बचाने के लिए हमें ना कहना सीखने की भी आवश्यकता है ।हम वो काम जो हमे हमारे लक्ष्य तक नहीं पहुंचाता उस काम के लिए हम ना कह सके, यह भी हमें सीखना होगा। उसके लिए हमें जो कार्य प्रोडक्टिव नजर ना आए उसके लिए हम इंकार करें ताकि हमारा समय बचे और हम अपने समय की वैल्यू बढ़ा सकें।

img 20210518 1403498491405680771272361

यह सब करने के लिए हमें रोज रात को खूद से भी यह बात पूछने की आवश्यकता है कि दिन भर में ऐसा कौन सा काम था जो मेरे ना करने पर भी हो सकता था और मैंने स्वयं किया ऐसा चिंतन हमारे अगले दिन के समय में बढ़ावा कर सकता है।

img 20210518 wa00693047398361010131979

कुछ लोग ऐसा कहते हुए भी देखे जाते हैं कि, मेरे पास समय नहीं है, हकीकत में उनका जीवन बीना योजना के होता है, बिना किसी ज्ञान के चलता रहता है। बिना किसी योजना, बिना किसी लक्ष्य के जीवन जीने की वजह से उनके पास समय नहीं होता और हकीकत में उनके जीवन में कोई काम नहीं होता और वे समय और जीवन का महत्व नहीं जानते।

img 20210518 1421554354330416150947782

जीवन का अर्थ है समय जीवन का नाम ही है समय अगर हम अपने जीवन से प्यार करते हैं तो इसका मतलब है कि हम मिले हुए अपने जीवन के समय से प्यार करते हैं उसको जानते हैं उसकी कद्र करते हैं। समय को हम आलस्य कर कभी नहीं गंवा सकते।

img 20210518 wa0072363197297166312116

हर दिन हमें मिलता है नया समय और अपार संभावनाएं

सुबह जल्दी उठना और अपने दिन को, समय को नियोजन कर व्यतीत करना जीवन में खुशियों की अपार संभावनाएं लाता है।

समय को  जीवन में पुस्तकों को पढ़ने  या किसी कला को सीखने के लिए  जीवन में देना  अपार खुशियां लाता है।

अपने रिश्ते परिवार और इस्ट मित्रों को समय दे कर भी हम जीवन को खुशहाल बना सकते हैं।

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग, प्राणायाम, व्ययाय्याम और प्रातःकालीन भ्रमण के लिए दिया हुआ समय भी स्वास्थ्य धन को निरंतर बना कर रखता है जो परिणाम में हमें खुशियां देता है।

 कुछ समय का सत्संग या अनुभवी ,ज्ञानी पुरुष का संग भी जीवन में खुशियों के रंग भरने में अद्भुत कार्य करता है हमें खुशियां देता है।

img 20210518 1424183531976944800856883

img 20210518 1423049129189407064461953

अपने समय को धन रूप बनाने के लिए कार्य कर भी हम बहुत खुशी का अनुभव कर सकते हैं।समय का प्रबंधन हमें धन के प्रबंधन की तरह करना चाहिए क्योंकि समय का चक्र हर समय को बदलने की ताकत रखता है बस समय को थोड़ा समय देना पड़ता है।जिसने समय का कद्र किया उसी ने कुछ पाया है।हर सफल इंसान के पास ही यह समय पाया जाता है ,क्यों की वह नियोजित तरीके से जीवन को जीता है ।वह अपने समय को गर्दन के ऊपर के हिस्से में ज्ञान द्वारा निरंतर निवेश करता है।वह समय पर अवसर का लाभ लेता है और जीवन में खुशियों के लिए निर्णय लेता है।   जाता हुआ समय  हमें नया अनुभव और  कला को सिखा कर जाता है।   

img 20210518 1412288478454416627038585

                                            कुल मिला कर समय का सदुपयोग कर मनुष्य पद ,प्रतिष्ठा ,प्रशंसा,पैसा , मान , प्रतिष्ठा ,खुशियां,और धन समृद्धि तथा सफलता सब प्राप्त करता है जो हमें जीवन में खुशियां देती है।

img 20210518 1402516279379159014511324

कुछ लोग अपने समय को आजकल सोशल मीडिया पर इंफॉर्मेशन और इंटरटेनमेंट के लिए बर्बाद कर रहे हैं जिसके लिए उन्हें सीखना है यह समय कभी लौटकर नहीं आता। इस समय को वे इंटरनेट पर कुछ कोर्सेज , या ट्रेनिंग लेने में लगाएं तो बहुत कुछ सीख सकते हैं ,और समय का यह सदुपयोग उन्हें भविष्य में कुछ ना कुछ निश्चित रूप से प्राप्त करा सकता है।

img 20210518 1419463715350306839517167

यह नियम है कि कड़ी मेहनत करने वालों को यह ब्रह्मांड मित्रवत कुछ न कुछ उपहार जरूर देता है।

img 20210518 1401547361330631305396138

कम समय में ज्यादा प्राप्त करने के लिए यह तरीका अपनाएं, जो काम हमारे सिवा दूसरा कोई कर सकता है वह काम हम सदैव दूसरों के सुपुर्द कर ही करवाएं,इससे आपका समय और ऊर्जा दोनो बचेगी।

img 20210518 1403254501180136955761468

 

यह याद रखें

बीता हुआ समय कभी लौटकर नहीं आता और जो समय पर काम नहीं करते उनका जीवन फिर समय ही तय करता है।

हम अंत में यही कहना चाहूंगा जिसने भी जीवन में कुछ पाया है अपना अमूल्य समय देकर ही पाया है बिना इस समय को दिए कोई कुछ नहीं। एक बार जाने के बाद यह समय लौट कर कभी नहीं आता अतः समय की कद्र करें निरंतर इसे कुछ सीखने में और प्राप्त करने में ही खर्च करें।

img 20210518 1406548444961535923080782

img 20210518 1400587448260127710602490

Thank you धन्यवाद

जय श्री कृष्ण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

How Best Aura is formed Save Your time for success and Happiness Increase your value of time How to make your birth day happy World Environment day 5 th june World environment day, 5th June. World bicycle day The 12 life lesson younger generation can’t handle Get rich and be happy success it is necessary to be ready to listen Happiness as a goal 10 rules 9 Daily Habits to build up your stamina after 40 year Health Happiness and wellbeing for teenagers What is prayer? Don’t worry be happy? Every child is special Happy marriage anniversary The biggest issue queer teens are facing in India How to stop Overthinking and be happy