श्रीमद् भागवत गीता का यह रहस्य जीवन भर खुशियां देता है (Shrimad Bhagwat Geeta gives happiness )
जब जब पृथ्वी पर धर्म की हानि और अधर्म बढ़ता है तब तब परमात्मा श्री कृष्ण ईश्वर ही किसी न किसी रूप में अवतार लेकर इस पृथ्वी पर जन्म लेते हैं कृष्ण हमेशा कोई ना कोई लीला के माध्यम से हर मानव के दुखों को दूर करते हैं, नए-नए रूप धारण करते हैं।
Table of Contents
कृष्ण नाम का पर्यायवाची
कृष्ण इस ब्रह्मांड का एक अविस्मरणीय अवतार हैं, जिनका परिचय कुछ शब्दों में दे पाना असंभव है। कृष्ण के नाम अननंत है।उनके इतने नाम है जिन्हें शब्दों में गिन कर बता पाना असंभव है।कृष्ण का हर एक नाम उनकी एक नई लीला के आधार पर उनको दिया गया है।
कृष्ण जगतगुरु
कृष्ण से बड़ा जगतगुरु इस ब्रह्मांड में आज तक नहीं हुआ जिसने जीवन के सभी सिद्धांतों और समस्याओं का समाधान अपने द्वारा बताई श्रीमद् भगवत गीता रूपी ग्रंथ में सरल भाषा में हम मानव को प्रदान किया है। कृष्ण द्वारा बताई गई गीता में उनका अनमोल संदेश है जिसे हमें अपने दैनिक जीवन में रोज पढ़ना चाहिए।इस गीता के ज्ञान पर चिंतन चर्चा और मनन करके हम कृष्ण को अपनी बुद्धि और मन को समर्पित करें
गीता के रहस्य
गीता के पास हम अपने चुनौतियों को लेकर समाधान को खोजने के लिए जाना हमें मार्गदर्शन देता है।गीता हर मानव मात्र के लिए है। गीता हमारे शास्त्रों का सिरमोर है।यह चारों वेदों का सार,६हों शास्त्र का सार और समस्त महाभारत का भी सार है।
गीता उपदेश
विचार और परामर्श यदि गीता के सानिध्य में हो तो मानव की जीत निश्चित होती है।इस गीता को पढ़ने से हम यह जान पाते हैं कि हमारा संसार और यहां का नियंत्रण संचालन किस तरह होता है हम अपने दैनिक जीवन में किस तरह इन चुनौतियों को संभाल सकते हैं।
Can i see Lord krisna
गीता हमें संदेश देती है की कृष्ण का जन्म वास्तव में हमारे हृदय के धरातल पर ही होता है। कृष्ण जब हमारे हृदय में प्रकट होते हैं तब हमारे हृदय में शांति प्रसन्नता धैर्य शीतलता और विवेक प्रकट होते हैं जिससे हम अपने निर्णय सुचारू रूप से लेकर प्रसन्नता का अनुभव करते हैं और अपने जीवन को सरल कर पाते हैं
Was krisna born at midnight
आधी रात को जन्म होने से अभिप्राय है जीवन में जब आंधी तूफान संघर्ष प्राकृतिक विपदाओं से जब हम घिर जाते हैं,चारों ओर जीवन में अंधेरा होता है और जब सारी शक्ति विफल हो जाती है, तब उन शक्तियों के उपर जो हमारी शक्ति हमारे साथ होती है है उसी का नाम कृष्ण है।
साथियों यह जीवन बड़ा ही अनमोल है स्कूलों में वर्तमान में हम पहले पढ़तेहैं फिर परीक्षा देते हैं किंतु हमारे वास्तविक जीवन में उल्टा होता है पहले परीक्षाएं और चुनौतियां
पढ़ाई में मन क्यों लगायें पढ़ाई में अगर मन नहीं लगता है तो अपनायें यह बातें बढ़ जाएगी सफलता की संभावना ( Adopt These Things, Your Chances of Success Will
रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) भाई और बहन के पवित्र प्रेम का त्यौहार है यह दो शब्दों से मिलकर बना है,जिसमें रक्षा का अर्थ है सुरक्षा और बंधन का अर्थ आपसी प्यार
गीता हमें संदेश देती है की कर्तव्य और कर्म से भाग कर कोई भी मानव आज तक मुक्त नहीं हो सका इसलिए हमेशा अपने कर्तव्य और कर्म को हर मानव को हर स्थिति में करते रहना चाहिए। इस ग्रंथ के द्वारा हमें यह शिक्षा भी मिलती है कि हम हर परिस्थिति में किसी अनुभवी,कृष्ण स्वरूप गुरु के सानिध्य में रहें, जो गीता के मर्मज्ञ को जानते हों। उनके साथ हम अपना समय अधिक से अधिक समय व्यतीत करें,अपनी चुनौतियों को साझा करें तो निश्चित ही हमें जीवन में सफलता मिलगी।
कृष्ण जन्म
हमारे हृदय में कृष्ण भक्ति का जन्म होना ही वास्तव में हमारा कृष्ण जन्माष्टमी को मनाना मान सकते हैं। जब हम कृष्ण को जान जाते हैं उसकी बातें समझ में आने लगती है उसको हम सत्य स्वरूप जीवन में अनुभव करने लगते हैं तब हमारे हृदय में कृष्ण जन्म हो गया ऐसा जानना चाहिए
जनमास्टमी भजन
कृष्ण की लीला को सुनकर उनके नाम का संकीर्तन करके उनके भजनों को गाकर धीरे-धीरे हम कृष्ण के निकट पहुंच जाते हैं और उस भगवान को और इस संसार को जानने लगते हैं,गीता में उन्होंने बताया है की लाखों में कोई एक ही उन्हें जानता है।
Krishna Flute music
कृष्ण का बांसुरी बजाना इस बात का संदेश देता है की बांसुरी में इतने छिद्र होते हैं,जो यह संदेश देता है, की जिस तरह हमारे जीवन में कई संघर्ष होते हैं इन सबको एक साथ नियंत्रित करते हुए हमें भी बांसुरी की तरह इस जीवन को बजाना है इन सब स्थितियों से निपटना है और जीवन में हर स्थिति में प्रसन्न रहना है।
कृष्ण की सेवा और भक्ति से ही हम इस संसार में हंसी खुशी से अपना जीवन व्यतीत कर सकते हैं। जब हम कृष्ण से जुड़ते हैं तब हमारे जीवन में लक्ष्मी विजय सफलता समृद्धि मान सम्मान सब कुछ हमें अपने आप मिलने लगता है जय श्री कृष्ण धन्यवाद
मैं निर्मल टांटिया जन्म से ही मुझे कुछ न कुछ सीखते रहने का शौक रहा। रोज ही मुझे कुछ नया सीखने का अवसर मिलता रहा। एक दिन मुझे ऐसा विचार आया क्यों ना मैं इस ज्ञान को लोगों को बताऊं ,तब मैंने निश्चय किया इंटरनेट के जरिए, ब्लॉग के माध्यम से मैं लोगों को बताऊं किस तरह वे आधुनिक जीवन शैली में भी जीवन में खुश रह सकते हैं