Qualities of a Intelligent Man

बुद्धिमान व्यक्ति के गुण जो उन्हें सफलता और खुशियाँ देते हैं | Qualities of a Intelligent Man

बुद्धिमान व्यक्ति जिज्ञासु होते हैं,वे पूछते हैं, जानना चाहते हैं ,उन्हें सीखने और जानने की इच्छा रहती है,और यही इच्छा उन्हें बुद्धिमान बनाती है।

Table of Contents

निर्णय लेना और उसे लागू करना: | Qualities of a Intelligent Man

सिर्फ देखने और सुनने से जीवन में कुछ भी प्राप्त नहीं कर होता।जैसे हम घर में खाना बनाते हुए अपनी मां,को देखते हैं, इसके अलावा कभी हमारी गाड़ी पंचर हो जाती है,तब हम ड्राइवर को चक्का लगाते देखते हैं, जो यह प्रमाणित करती है कि,इनको सिर्फ देखने मात्र से हम उन चीजो को सीख नहीं पाते,न ही उसका कोई फायदा ले पाते हैं।उसी तरह जीवन में कुछ करने के लिए उसे एक्शन में लेना,उसे क्रियान्वित करना,उसे अप्लाई करना बहुत जरूरी है, और यह गुण बुद्धिमान व्यक्ति में देखने में आता है।

सलाहकारों से सलाह लेना।

जो नहीं आता उसे,फौरन पूछ लें।इससे आप 5 मिनट में उस विषय के जानकार हो जाएंगे, नहीं तो आप लंबे समय तक उस चीज के लिए मूर्ख बने रहेंगे। और यह गुण बुद्धि मान व्यक्ति में देखने में आता है।

 

अपने सवालों पर चिंतन मनन

अपने सवालों को देखें,उसे लिखें,बार-बार उसे बोले,और अपने अंतरात्मा से पूछे और इसमे क्या क्या हो सकता है।

दूसरे के गुणों को देखना

दूसरे लोगों के गुणों को देखना उनके अवगुणों को देखकर शिकायत ना करना बुद्धिमान पुरुष का गुण होता है।

मिली चीजों के लिए कुदरत का शुक्रगुजार होना

हमारे पास जो है उसके लिए हम ब्रह्मांड का धन्यवाद व्यक्त करें ,क्योंकि हम जैसी भावना ब्रह्मांड में भेजते हैं,वैसे ही ऊर्जा के लोग हमें मिलते हैं। वैसे ही शक्तियां, वैसी ही साधन, वैसे ही लोग ,हमसे जुड़ने लगते हैं, हमें कुदरत प्रचुर मात्रा में और देने लगती है। शुक्रगुजार होने से उन्हीं चीजों की और बढ़ोतरी कर बुद्धिमान पुरुष अपने जीवन में आनंद और खुशियों की लहर पैदा करता है।

बड़े सपने देखना|

अपने सपनों को देखना,उसको साकार करने की योजना बनाना,उस पर काम करना बुधिमान पुरुष की आदत होती है। वह जानते हैं,की कोई भी सपना जब हम देखते हैं,तभी सच होता है।अपने विजन को क्लियर रख,वह चीज उनको मिल गई है,वे महसूस करते हैं,और आनंदित होते हैं।

Also Check:

समाधान का हिस्सा|

बुद्धिमान पुरुष हमेशा समाधान का हिस्सा होते हैं,उन्हें बहाना बनाना, किस्मत को कोसना,पसंद नहीं होता, हर परिस्थिति में वे समाधान की दिशा में आगे बढ़ते हैं। बुद्धिमान पुरुष इस बात को जानते हैं,जो बीत गया वह लौटकर नहीं आता,इसलिए वह आने वाली स्थिति के समाधान पर ही चिंतन करते हैं,और ऊर्जा लगाते हैं,जिससे वह अपने जीवन की गति को बरकरार रखते हैं।

संभावना :

बुद्धिमान पुरुष संभावनाओं को देखते हैं, परिस्थिति चाहे कैसी भी हो हर स्थिति में वे उसमें,संभावनाओं को खोजते हैं।

अवसर|

बुद्धिमान पुरुष अवसर का लाभ उठाते हैं। बुद्धिमान पुरुष इस बात को जानते हैं यह चुनौती उनके जीवन में खुशियों के किसी नए रंग को भरने के लिए आई है ,और वह इस चुनौती को अवसर मानते हैं, और इसका क्या लाभ लिया जा सकता है, इस पर विचार करते हैं और आने वाले जीवन को आसान और खुशनुमा बनाते हैं।

जिंदगी आज में, व्यापार भविस्य में

बुद्धिमान पुरुष जीवन को आज में जीते हैं, और व्यापार के लिए सब चीजों में भविष्य का दृष्टिकोण देखते हैं। बुद्धिमान पुरुष जानते हैं ,जीवन हमारे लिए एक स्वर्णिम अवसर है,जीवन एक अनुपम सौंदर्य,और अनुपम आनंद है।वह जानते हैं, अतीत इतिहास है,भविष्य रहस्य है,और वर्तमान हमको मिला उपहार है। व्यापार की सब चीजें भविष्य के दृष्टिकोण पर निर्भर करती है, और जिंदगी हमेशा आज पर चलती है ,इन दोनों बात को ध्यान में रखकर वे अपना निर्णय लेते हैं।

जिंदगी न मिलेगी दोबारा।

वे जानते हैं,जिंदगी ईश्वर का मिला हुआ अनमोल तोहफा है,और यह दोबारा मिलने वाली नहीं,इसलिए वे जीवन के हर पल को आनंद से,छोटी-छोटी सफलता की खुशी मना कर खुश होते हैं।

बुद्धिमान व्यक्ति के लिए इशारा ही काफी|

बुद्धिमान व्यक्ति अपने जीवन में घटित घटना के इशारों को समझ कर,अपने जीवन की दशा और दिशा को सुधारते हैं,और दूरगामी दृष्टिकोण से सोच कर अपने निर्णय लेते हैं।

बुद्धिमान व्यक्ति ध्यान के द्वारा अपनी आत्मा की पवित्रता का भी ध्यान देते हैं|

हमारा शरीर एक मशीन की तरह है।जिस तरह किसी मशीन को चलाने के लिए कोई दूसरा आदमी उसे कंट्रोल करता है,उसी तरह हमारे शरीर की आत्मा ही है,जो हमारे शरीर को चलाने के लिए,इसे स्वस्थ रखने के लिए इसेआदेश देने,दिशा निर्देश देने का कार्य करती है। वे इस आत्मा की क्लीनिंग का पूरा ध्यान,इसके लिए मेडिटेशन,और अच्छे सलाहकार से जुड़ कर रहते हैं,जिससे आत्मा को पोषण मिलता है।इसके लिए वे. अपने संग का विशेष ध्यान रखते हैं।वे इसके लिए,कथा को सुनते हैं,क्योंकि यह आत्मा का भोजन है।

कल्पना के रहस्य को अपनाते हैं।

वे अच्छी कल्पना करते हैं कि,हमारे पास बड़ी गाड़ियां है, हमारे पास नाम,शोहरत, सफलता और,बैंक में बड़ा बैलेंस है।जीवन में भी सब बहुत अच्छी तरह से चल रहा है,हमारे रिश्ते मजबूत हैं,सभी रिश्तेदार मुझे अपने साथ खड़ा रखना चाहते हैं। इस तरह कल्पना शक्ति के द्वारा मस्तिष्क में उस छवि को निर्माण करके उसे सत्य और साकार बनाना,उनको आता है।

जीवन के विकास पर काम|

वे जानते हैं ,हमारा जीवन सेल्फ डेवलपमेंट की खोज के लिए है,और इस ब्रह्मांड में इसके लिए अनंत संभावनाएं हैं।इस पर बुद्धिमान व्यक्ति काम करते हैं,और नए नए प्रयोग कर जीवन में खुशियों के नए-नए रंग भरते हैं।

मानसिक प्लान|

मेंटल डाइट प्लान पहले बनाते हैं, फिजिकल डाइट प्लान बाद में बनाते हैं। बुद्धिमान पुरुष किसी भी चीज को मस्तिष्क में पहले ऊर्जा देकर तैयार करते हैं,फिर उसका साकार रूप और योजना बनाकर उसे प्राप्त करने में ऊर्जा ,और समय देकर,सफलता हासिल करते हैं।

सकारात्मक सोच|

साहस और सकारात्मक सोच के मोती से दिमाग के जाले को झाड़ कर जिज्ञासु बन नए विचारों से दिमाग को इंधन देते हैं। हर परिस्थिति में उसके सकारात्मक पहलू पर ही विचार करते हैं,और अपने काम को अंजाम देते हैं।

संघर्ष से मिलती है सफलता|

वे अपने जीवन की गलत आदतों औरअपनी कमियों से लड़ते हैं,और उसमें सुधार करते हैं।

खुशहाल जीवन के नियमों का पालन|

बुद्धिमान मानव अपने खुशनुमा जीवन जीने के लिए जीवन के सभी नियमों का पालन करते हैं ।समय से उठना, खाना,और सब काम वे समय पर करते हैं। वे प्रकृति के नियमों को पालन करना,उसके अनुसार अपने जीवन का निर्माण करना,और उसका महत्व जानते हैं,और उसी अनुसार अपने जीवन को जी कर खुशनुमा बनाते हैं।

गर्दन के ऊपर के हिस्से से पैसा कमाना|

बुद्धिमान पुरुष गर्दन के ऊपर के हिस्से का प्रयोग कर,पैसा कमाने के गुणों पर काम करते हैं।वे अपने पैसों से काम कराते हैं, और बड़ा पैसा कमाते हैं। वे बुद्धि के द्वारा अपने जीवन में विभिन्न स्रोतों से पैसा कमाते हैं,जिससे उनके पास पर्याप्त मात्रा में खाली समय भी रहता है,इस खाली समय में वे अपने परिवार, इष्ट- मित्र के साथ बीता कर आनंदित होते हैं जीवन में खुश रहते हैं।

समय को बचाने के लिए टीम रखते हैं।

बुद्धिमान व्यक्ति अपने समय को बचाने के लिए अन्य व्यक्तियों को,उन कार्यों में लगाते हैं,जो अन्य व्यक्तियों के द्वारा किया जा सके। जिसके लिए उनका स्वयं का मौजूद होना जरूरी नहीं।इससे उनका समय बचता है,और वे अतिरिक्त पैसा कमाने में समय देते हैं।

आप और हम शब्द का महत्व|

वे किसी को भी संबोधन करने में आप और हम शब्द का उपयोग करते हैं। वे जानते हैं हर मनुष्य प्रशंसा और आदर का भूखा होता है ,इसलिए वे सबको आदर देते हैं, और शब्दों की बागवानी से हर मनुष्य के मन को प्रभावित करते हैं।

क्रोध को संभालना:

वे अपने गुस्से को भी विवेक से सम्हालना, जानते हैं।बुद्धिमान पुरुष इस बात को जानते हैं कि एक क्षण का क्रोध,कई वर्षों के हमारे बनाए हुए रिश्तो को क्षण भर में खत्म कर सकता है ,इसलिए वे शांत रहकर हर निर्णय लेते हैं।

बहाने बनाने से बचना:

काम करने से बचने का प्रयास नही करते । वे जानते हैं बहाने बनाना उनका ही नुकसान करता है, इसलिए बुद्धिमान पुरुष हर काम की जिम्मेदारी लेते हैं,और उसे निभाते हैं, जिसके परिणाम स्वरूप वे सफलता को प्राप्त करते हैं।

दूरदर्शी प्रभाव|

बुद्धिमान पुरुष हमेशा किसी भी काम को करते वक्त उसके दूरदर्शी प्रभाव – भविष्य के प्रभाव पर चिंतन करते हैं,वे जानते हैं कि उनका किया गया सभी काम उनका भविष्य बनाता है,और वे उसी अनुरूप निर्णय लेकर अपने कार्य को अंजाम देते हैं।

सृजनात्मकता और नवीनता से हर काम

अपने मस्तिष्क का दृष्टिकोण सृजनात्मक रखते हैं,और हर काम को नई नई टेक्निक से सृजन करते हैं,नए-नए प्रयोग कर अपने कार्य में नवीनता लाते हैं,और विकास के सूत्र का भरपूर प्रयोग करते हैं।

खुश रहने की कला|

खुश रहने की कला के मास्टर होते हैं,वे जानते हैं,जो चीज वे बदल नहीं सकते,उसके लिए प्रयास नहीं करते,जो बदल सकते हैं उसको बदलकर अपने काम को अंजाम देते हैं,और हमेशा सही चिंतन ही उनके जीवन का लक्ष्य होता है ,वे जानते हैं सही चिंतन ही उन्हें प्रसन्न रख सकता है। इसलिए वे सही चिंतन कर अपने मन को ऊर्जा देते हैं।

मिलकर काम करने की कला में मास्टर|

वे जानते हैं किसी भी काम को अकेला कर पाना मुश्किल होता है, इसके लिए वे हर काम को संपन्न करने के लिए अपनी टीम बनाते हैं,और काम को अंजाम देते हैं। बुद्धिमान पुरुष की यह कला उन्हें बड़ा परिणाम देती है।

दूसरे के गुणों को देखना और अपने दोस को देखना|

बुद्धिमान पुरुष जानते हैं, किसी के दोस बताकर,उनसे काम नहीं लिया जा सकता , इसलिए वे हर व्यक्ति के गुण पर ही चिंतन करते हैं, जिससे वे सामने वाले व्यक्ति को हमेशा प्रसन्न रखते हैं,और अपना काम निरंतर प्रगतिशील मुद्रा में आगे बढ़ाते हैं।

सॉरी और थैंक्यू का जादू —

बुद्धिमान पुरुष अपनी भूल को स्वीकार करते हैं,और कोई उनका अच्छा कर देता है तो उसे धन्यवाद यापन कर अपना मित्र बना लेते हैं।वे जीवन में इन दो शब्दों के प्रयोग को भरपूर मात्रा में करते हैं ,जो उनके जीवन में लक्ष्य की प्राप्ति में ब्रह्मास्त्र की तरह काम आती है।

गौर से सुनना ही जवाब देना:

बुद्धिमान पुरुष किसी भी बात को पूरी तरह से ध्यान से सुन कर ही जवाब देते हैं, जिससे उनके जवाब को सुनने वाला व्यक्ति भी प्रभावित होता है,और जिससे,उनका जवाब परिणाम सामने लाता है।

इंपॉर्टेंट सभी कामों को लिखकर रखना|

बुद्धिमान पुरुष जानते हैं कि हर काम को लिखित रखने से वह काम को समय पर पूरा कर सकते हैं,इसलिए वे अपने सभी कार्यों को लिख कर रखते हैं,और उसे अंजाम देते हैं।

दूसरे और अपने दोनों के समय का महत्व समझना+

बुद्धिमान पुरुष समय के महत्व को भी जानते हैं और वे किसी भी काम को समय पर ही पूरा करने में विश्वास रखते हैं,उनकी इस आदत से वह सामने वाले के हृदय में भी अच्छी छबि छोड़ते हैं,और सामने वाले के समय को भी सम्मान पाते हैं।

Jai shree krishna:

Thank you:

Nirmal Tantia
Nirmal Tantia
मैं निर्मल टांटिया जन्म से ही मुझे कुछ न कुछ सीखते रहने का शौक रहा। रोज ही मुझे कुछ नया सीखने का अवसर मिलता रहा। एक दिन मुझे ऐसा विचार आया क्यों ना मैं इस ज्ञान को लोगों को बताऊं ,तब मैंने निश्चय किया इंटरनेट के जरिए, ब्लॉग के माध्यम से मैं लोगों को बताऊं किस तरह वे आधुनिक जीवन शैली में भी जीवन में खुश रह सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get rich and be happy success it is necessary to be ready to listen Happiness as a goal 10 rules 9 Daily Habits to build up your stamina after 40 year Health Happiness and wellbeing for teenagers What is prayer? Don’t worry be happy? Every child is special Happy marriage anniversary The biggest issue queer teens are facing in India How to stop Overthinking and be happy Which is the powerful prayer time, for Happiness in life What is Good Money quotes, to attract more money 12 top idea how to set your financial Money and others goal for future 8 Diffination and Meaning of rich/and wealthy What are the 10 effective way to communicate? How to Get Rich and Stay Rich and Happy Always 7 simple ways to be happy How to Enjoy Summer Vacation Student