If you are worried about money

अगर आप पैसों को लेकर हैं परेशान तो आज से शुरू करें धन प्राप्ति के ये अचूक उपाय | If you are worried about money

वस्तुओं के आदान-प्रदान का एक माध्यम धन कहा जाता है। एक वस्तु,  मनुष्य के द्वारा जब दूसरे मनुष्य को दी जाती है और उसे हम जिस माध्यम के द्वारा  प्राप्त करा सकते हैं, उसे धन कहते हैं।

Table of Contents

कैसे होते हैं धन कमाने वाले लोग

img 20210531 1654203188610221136332101

धन कमाने वाले लोग सुबह सुबह जल्दी उठते हैं और उनमें आलस्य लेश मात्र भी नहीं रहता ।उन्हें पता होता है कि वे अपना कुछ अधिक समय , परिश्रम कर ,कुछ बातों का त्याग कर ही, धन कमा सकते हैं। वे अपने कामों को आधा अधूरा कभी नहीं छोड़ते।वे मेहनती ,समर्पित भाव से काम करने वाले,एकाग्र वृति वाले, महत्वाकांक्षी और धन कमाने की इच्छा रखने वाले लोग होते हैं। उनको यह पता होता है कि उनका आर्थिक जीवन वे स्वयं ही बनाते हैं। वे टीवी देख कर समय नहीं गुजारते ,मोबाइल और सोशल मीडिया पर अपना समय बर्बाद नहीं करते, लॉटरी जीतने का ख्वाब नहीं देखते। किसी भी तरह की व्यवस्था पर आरोप नहीं लगाते। वे धन के महत्व को जानते हैं,निरंतर प्रयास करते हैं। वे अपना रास्ता निर्माण करने की दिशा में काम करते हैं।

धन क्या करता है

संपूर्ण रुप से समृद्ध जीवन बिताने के लिए कई  चीजों का हमें उपयोग करना पड़ता है ,जो हमें अलग-अलग पुरुषों के द्वारा खरीदना पड़ता है, जिसे हम धन के द्वारा ही खरीद पाते हैं। सुखी और खुशनुमा जीवन का आधार धन का प्रवाह ही है ,जिससे हम हमारे मन, आत्मा और शरीर का विकास कर पाते हैं।वर्तमान युग में धन हमारी खुशियों को पूरा करने के लिए अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है ।

धन हमारे जीवन में खुशियां लाने की पूरी शक्ति रखता है । धन के प्रवाह से हमारे जीवन में हम जो चाहे वह कर पाते हैं, जो परिणाम में हमें खुशियां देता है।

images 2021 06 01t2050147647833636147162489.

धन और इस ब्रह्मांड का रहस्य

धन कमाने वाले लोग इस बात को जानते हैं हम जिस ब्रह्मांड में रहते हैं ,वो पूरी तरह से संपन्न है, और इसमें हर एक मनुष्य के लिए पर्याप्त मात्रा में धन है । वे ब्रह्मांड के प्रति पूरी तरह से संपूर्ण विश्वास करते हैं। वे कभी धन को गलत मार्ग से, या किसी को धोखा देकर भी कमाने में विश्वास नहीं करते ।उनका ब्रह्मांड से वादा होता है, वे अच्छा आदमी बनकर , सत्य के मार्ग पर चलकर ही धन कमाएंगे, और ऐसा दृढ़ संकल्प उन्हें धन देकर ही छोड़ता है।

धन के प्रति सोच

वे धन के प्रति अपने विचार, भाव, वचन ,सब कुछ सकारात्मक रखते हैं।वे जानते हैं की हर समय जो विचारों की तरंग हमारे मन में होती है , उसी तरह के परिणाम हमें देखने को मिलते हैं। वे धन की कमी की बातें न सोच कर ,संपूर्ण आर्थिक स्वतंत्रता के बारे में अधिक सोचते हैं। वे धन के प्रति सदैव सकारात्मक विचारों पर ही ध्यान देते हैं, और आर्थिक स्वतंत्रता को पाने के बाद उनका जीवन कैसा होगा उस पर कुछ समय रोज सुबह चिंतन करते हैं।

images 2021 05 31t1631015487163620263622733.

धन को सम्मान देना

चूंकि धन की इस आर्थिक युग में हमें हर समय जरूरत होती है ,और इसके बिना एक क्षण भी नहीं चल सकता ,ऐसी परिस्थिति में धन को अपने जीवन में मान देना जानते हैं। वे नोट को कभी फोल्ड करके नहीं रखते, साफ सुथरी जगह पर रखते हैं, सजाकर रखते हैं ,नोटों के साथ दूसरे पेपर और कार्ड या अन्य वस्तु को नहीं रखते।

धन और धनवान के प्रति आदर और प्रशंसा का भाव

वे धनवान लोगों का आदर करते हैं ,उनके साथ बातें करते हैं ,समय बिताते हैं ,उनकी प्रशंसा करते हैं। इस बात को भी जानते हैं कि धन की कमी होना ही सब दुखों का कारण है इसलिए वे धन के प्रति भी अच्छे शब्दों का ही इस्तेमाल करते हैं और उनके प्रति अच्छी भावना रखते हैं।

धन का प्रबंधन

धन का प्रबंधन हमें सीखने का प्रयास करना चाहिए । धन कैसे जीवन में निरंतर प्रवाहित होता रहे यह हमें सीखना खुशियों की गारंटी हो सकता है । इसके लिए अधिक से अधिक धन कमाना , उसे व्यवस्थित तथा निवेश करना, हमें सीखना चाहिए जो निरंतर हमारे जीवन में धन के प्रवाह को बना कर रख सकता है।

img 20210531 1655264223178772887082260

Mutual funds

वे धन के लिए पेड़ लगाते हैं,रियल स्टेट,इंश्योरेंस,शेयर्स ,आदि में निरंतर निवेश करते हैं। इस तरह अपने जीवन में पैसों के विभिन्न में पेड़ लगाएं ताकि आपका भविष्य खुशहाल रहे।

धन के सलाहकार रखना

images286296322496088115493097.

images 2021 06 01t2054401602891109643898442.

                    धन के निरंतर संरक्षण के लिए हमें सलाहकार  रखना भी बहुत आवश्यक होता है ।इसके लिए हमें उनका संग करना भी आवश्यक है जिसने धन को पाया है।
धन को संभालना हमारे जीवन में बहुत ही महत्व  रखता है। धन को संभालना, हमारे  दैनिक जीवन में धन की  गति को बनाए रखने में मदद करता है।

धन का निवेश

धन का निरंतर संग्रह हमें अपने भविष्य के निर्माण के लिए करना चाहिए ।धन का 20% हिस्सा अगर अलग-अलग निवेश में निरंतर अगर हम लगा सकें तो यह हमारी आर्थिक स्थिति को सदैव खुशहाल  बनाए  रखता है ।

img 20210531 1657047613702794974516890

धन से क्या होता है और कैसे

 
   धन  के द्वारा हम अपने जीवन की शैली को ऊंचा बना सकते हैं।धन के द्वारा अच्छा निवास स्थान, अच्छी तालीम, अच्छा खान-पान, अपने  रिश्ते ,सब को एक सूत्र में बांधकर रख सकते हैं ।यह  एक सफल जीवन का परिणाम कहा जाता है, जो हमें खुशियां देता है।

निरंतर सीखते हैं

images28629 15884947865257355285.

धन को निरंतर संभालने के लिए हमें इसके लिए ज्ञान को अर्जित करना भी काफी आवश्यक है।धन की चाहत को बहुत ही अच्छी चाहत भी कहा जा सकता है।यह चाहत ही हमारे जीवन में धन को लाती है । धन् हमारे जीवन में आसानी से आता है तो ही  हमारा जीवन सुख ,शांति ,समृद्धि, खुशियां आदि से भरा रहता है ।धनी बनने के लिए हमें धनी दिखाना भी बहुत ही जरूरी होता है ।

संग का रंग

धनी व्यक्ति का संग भी हमें धनी बनाता है,खुशियां देता है।धन कमाने के लिए हमें अपने समय को भी काफी महत्व देना चाहिए ,हर समस्या के समाधान पर  काम करना चाहिए। जिससे हमारे धन की गति निरंतर बनी रहती है।धनी व्यक्ति सदैव दूर की सोचते हैं ।वे धन का खेल जीतने के लिए खेलते हैं।अपनी चुनौती से खुद को चुनौती से बड़ा मानना, उन्हे हर परिस्थिति में आगे ले जाता है, और वो सदैव खुश रहते हैं।

खर्च पर नियंत्रण

images 2021 05 31t1621311905172259342158040.

वे खर्च को नियंत्रण करना  भी बखूबी जानते हैं।आर्थिक आजादी को प्राप्त कर खुश रहते हैं । इसके लिए वे खुद पर काबू रखना पड़ता है इस बात को भी बखूबी जानते हैं।वे खर्च आने पर भी उस पर चार बार विचार करके ही खर्चा करते हैं।

धन के सारे निर्णय योजना बना कर करना भी उनकी  खुशियों को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। वे धन को अपनी प्रतिष्ठा और  कला को निखारने के  काम पर लगाना  बखूबी जानते हैं।

दान देना भी बहुत जरूरी

images 2021 06 01t2241175503672071947120015.

दान देना भी धन को निरंतर प्रवाहित करने केलिए बहुत जरूरी होता है।ऐसा देखा जाता है जो लोग निरंतर अपने कमाए गए धन का दसवां भाग दान करते हैं उनका धन कई गुना बढ़कर उनके जीवन में फिर लौट कर आता है और वो लोग हमेशा खुश रहते हैं । 

धन से क्या होता है

img 20210531 1655046466721293329688602

जीवन सरल होता है

img 20210531 165742450452542488657225

खुशियां ही खुशियां

                 
कमाए गए धन से वे अपने परिवार  और रिश्तों को  संजो कर रख भी खूब खुशियां पाते हैं, जो जीवन में हर क्षण उन्हें खुशियां प्रदान करती है। धन हमारे जीवन की हर स्थिति को आसान बनाता है, परिणाम में  हम खुश रह पाते हैं।

images 2021 05 20t2212566188664039811187729.

धन हमारे समाज में हमारे मान-सम्मान की वृद्धि करता है, जो हमें खुशियां देती है। धन हमें आत्मविश्वास, संतुष्टि ,शारीरिक और मानसिक शांति प्रदान कराता है। धन का जीवन में निरंतर प्रवाह रहने से हमारे जीवन की 70% समस्या स्वयं ही समाप्त हो जाती है, और हम खुश रह पाते हैं। 

images 2021 05 14t221305888711804454943854.

                             धन की गति के निरंतर रहने से हम अपने जीवन में अपने परिवार के साथ साल में एक दो या तीन बार पर्यटन पर जाकर आनंद उठा सकते हैं ।

images 2021 06 02t0001524994123974164120884.

धन के निरंतर गति से हम किसी योगा क्लब का या अच्छे क्लब का मेंबर बन कर अपने स्वास्थ्य और समय का उपयोग कर सकते हैं।

images 2021 06 02t0004091659431503911739228.

images 2021 05 13t2306365416509909139761823.

images 2021 05 13t2304332884316820859272702.

images 2021 05 13t2308301778029310766177249.

अच्छे धन की गति बनी रहने से हम अपने परिवार के साथ अच्छे रेस्टोरेंट में खाना खा सकते हैं, और अच्छे रिसोर्ट में जाकर 2 दिन 3 दिन रह कर वहां तैराकी साइकिलिंग का आनंद भी हम ले सकते हैं ।

images 2021 05 16t1720205959809358528297984.

धन से  हम अपने घर को सजा कर अपने कर्म क्षेत्र को सजा कर अपनी उर्जा में वृद्धि कर सकते हैं, जो जीवन में खुशियां लाती है।

images 2021 06 02t134914102199159507468400.

अपने त्योहरों का आयोजन, अपने परिवार और इष्ट मित्रों के साथ हम धन की गति के निरंतर प्रवाह रहने से मना सकते हैं ।

images 2021 06 02t135318279598505839459260.

img 20210602 1354228073687613197839606

विश्व परिभ्रमण भी हम धन के द्वारा कर के आनंद प्राप्त कर सकते हैं।किसी अच्छे क्लब का मेंबर बन कर भी हम जीवन की खुशियों को संजो सकते हैं।धन हमें आनंद देता है ।इसकी गति हमारे मनोबल को बढ़ाती है। हमें यह धनआकर्षक ,सफल ,उत्साह ,ऊर्जावान ,स्वस्थ्,शक्तिशाली, सौभाग्या और,यश को दिलाने में अहम भूमिका निभाताहै, जो जीवन में  गजब की खुशी महसूस कराता है।धन और मानव का रिश्ता सांस और जीवन जैसा है।

482dffc829c08e686419830273fb6ce9d7f1b21d3253373144158064511

कुछ अच्छा बोलें और सोचें

धन के लिए कुछ सकारात्मक विचार बोलें।

धन आपको मैं प्रेम करता हूं आपको पसंद करता हूं।रुपया मेरा पक्का मित्र है सदैव मेरे साथ रहता है।धन को सुबह छुएं। धन को बार बार साथ रहने के लिए धन्यवाद करें।धन के लिए सोचें वो निरंतर आपके जीवन में बार बार आ रहा है।

img 20210531 1653388891905517933853478

धन के प्रति सिर्फ अच्छे विचार ही मन मस्तिष्क को दें

img 20210531 1659553723007960144781156

धन को हमें दुआ के साथ ही कमाने का प्रयास करना चाहिए ।यही धन हम जब उपयोग में लाते हैं, तो हमें खुशी, सेहत, समृद्धि, सुख, और शांति देता है।

img 20210531 1654481614133526165957692

धन कमाने के लिए इस बात को जानना भी आवश्यक है हम जो कर रहे हैं उस क्षेत्र में दिग्गज बनें और लोगों को जब उस चीज की जरूरत हो तो उसे आपके पास आना ही पड़े। धन तब आपके पास स्वताः ही आ जाता है।

images287294107501693613531356.

img 20210531 1653278608640843031626528

धन धन रुपया दौलत

हम सात्विक और ईमानदारी से पैसा कमाएं।

img 20210531 1659094670000418160585545

खुशियां पाएं

Thank you

जय श्री कृष्ण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Why family is important for happiness dot Keep Yourself Healthy 9 Facts to Stay Fit How Happy Life Can Spend How many types of happiness are there? Happiness depends on this factor What to do to Be Happy Identification of a mentally healthy person Go viral to do something good and be happy Why is it important to be happy? What is food, what is its importance? Healthy diet is also important to be happy Habits to increase knowledge to be happy The Right Way to Eat Importance of 8 to live life Benefits of Satsang are immediate Seven Happiness Will Keep You Happy Forever Best Happy Habits Yes Food can make our mood Happy Entertainment Wave of happiness