New year with new life

जिंदगी एक सफर है सुहाना | journey song/New year bts 2022 | New year with new life

जिंदगी जिंदादिली का नाम है ,यह संसार दुखों का मूल तो है ,तो किंतु दुख भोजन की थाली में चटनी की तरह जरा सा है। सुखों की अधिकता और विविधता इस संसार के आकर्षण का केंद्र है ।हर इंसान सुख की चाहना रखता है,आनंद, खुशी, मौज- मस्ती के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहता है। जीवन में हर पल, हर क्रिया के द्वारा वह ज्यादा से ज्यादा सुख बटोर कर वातावरण को अपने मन के अनुकूल बनाए रखना चाहता है।

Table of Contents

पल पल घटती जिंदगी का भरपूर आनंद लें।

Happy science | New year with new life

अपनी 108 इच्छाएं कम से कम पेपर पर लिखे।और यह भी लिखें 2022 में हमें उस wishes को पूरी करने के लिए क्या-क्या काम करना है।फिर उसका weekly ya monthly reviewकरें।उस पर क्या काम हुए और उन सबके प्राप्त होने के बाद वाली कैसी स्थितियां कायम होंगी, कैसी हमें खुशियां मिलेंगी ,उसके बारे में भी लिखें ।इससेहम हमारे मस्तिष्क को अपने goal,vision,और result के बारे में जानकारी दें, तो हमारा मस्तिष्क यह सोचता है इसके पास कितने सारे इतनी सारी खुशियों की technique है।

मस्तिस्क हमें support aur achieve कराने की राह दिखायेगा।

सर्वत्र व्याप्त यह सुख क्या है।

Aesthetic life:

जीवन हमारे लिए एक स्वर्ण सौगात है।इस जीवन में अनुपम सौंदर्य , अनुपम आनंद है।यह सुख वर्तमान में है।अतीत तो हमारा इतिहास है, और भविष्य हमारा रहस्यमय है। सिर्फ और सिर्फ वर्तमान ही हमारा प्रिय उपहार स्वरूप है, इसलिए खूबसूरती से जीवन जीने के लिए इस नव वर्ष के उपलक्ष में कुछ नई बातें आपके समक्ष लेकर आया हूं।

सुख का स्रोत हमारा हृदय है ,हमारे विचार ही हमें प्रतिकूलता और अनुकूलता में लिपायमान करके प्रसन्नता और दुख का अनुभव कराते हैं। जब हम सुखी होते हैं तभी हम खुशी की तरंगों का एहसास करते हैं, और हमारा मन शांत होता है।

मिठाई का घोल है यह खुशियां|

इसका कोई आकार नहीं होता। यह मन की एक स्थिति है,एक कृति का नाम है ।इससे हमारे आसपास के लोग भी खुश होते हैं, वातावरण में खुशियां छाए रहती है ।सुख के बिना इसका कोई मोल नहीं।

Our different situation of life ‘ s happiness is like chocolate cakes, kaju barfi, soan papdi, gajak etc.

सुखी जीवन के लिए धर्म के मर्म से जुड़ें |

जो इंसान धर्म से जुड़ते हैं, धार्मिक बनने का प्रयास करते हैं उनकी बगिया में यह सुख रुपी फूल खिलता है, उनके आसपास के सारे वायुमंडल को वे सुगंध से भर देते हैं। हम किसी भी संप्रदाय के हो किंतु हमारा सबसे बड़ा धर्म प्रत्येक मानव की सेवा है,। सेवा ही जीवन का परम रस है ।सेवा में ही परमात्मा का निवास है। जो औरों के हितों लिए जीते हैं, उन्हें ही सम्मान मिलता है ,वेे ही धार्मिक है।

Our religion is our life’s with garden roses..

Smile – हंसना,नाचना, गाना है तो खुशी है|

हंसना ,हंसाना एक टॉनिक की तरह है जो हम थके मांदे मनुष्य को प्यार और स्वीकृति प्रदान करता है।चित् की प्रसन्नता से सभी दुख दूर हो जाते हैं, हमारी बुद्धि भी स्थिर हो जाती है, तब हम आनंद और खुशियों की तरंगों को महसूस कर पाते हैं। हम दुनिया के किसी भी कोने में चले जाएं! हमें भले ही उस देश की भाषा का ज्ञान ना हो ,वहां के लोग भी हमारी भाषा न जानते हो ,किंतु एक भाषा ऐसी भी है, जो सारे संसार में सर्वमान्य है ,वह है मुस्कुराहट की भाषा ,जो हमारे चेहरे का आभूषण भी है। जब हम मुस्कुराते हैं तो सारी प्रकृति भी हमारे साथ मुस्कुराती है।

हंसते मुस्कुराते जियो भरपूर जिंदगी। इसलिए हम मनुष्य दिल खोलकर हंसना सीखें। हास परिहास, विनोद आदि से हमारे व्यक्तित्व में और निखार आता है, हमारा हंसना, हमारे जीवन में आंतरिक मैकेनिक की तरह हमें मुफ्त सेवा देता है। हमारी मानसिक मशीनरी को अच्छी तरह चलाता है।हमें हर दिल अजीज, और आकर्षक बनाता है। smile उस परम सत्ता परमात्मा की दी हुई एक ऐसी औषधि है, इससे प्रत्येक व्यक्ति को स्नान करना चाहिए। हंसने मुस्कुराने से हमारे अंदर की जोगिंग भी हो जाती है, रक्त का संचार भी ठीक होने लगता है।

मानवीय गुण सहनशीलता को जीवन का गहना बनाएं।

जीवन में सदैव आनंद बनाए रखने के लिए सहनशीलता का गुण होना भी बहुत जरूरी है, क्योंकि जिस में यह गुण होता है ,उसी के स्वभाव में संतोष ,साहस और विवेक पाया जाता है। सहनशीलता से हमें पग पग पर मजबूती मिलती है, क्योंकि जीवन में कई बार ऐसे मोड़ आते हैं जब हमें एक साथ कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है ,उन परिस्थितियों को संभालने और मस्तिष्क के विकृत विचारों की सफाई हेतु यह सहन शीलता साबुन का कार्य करती है।

Blessings/ आशीर्वाद हमारे सफल जीवन के लिए एक रक्षा कवच |

हमारे जीवन में बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद होना हमारे लिए एक रक्षा कवच की तरह काम करता है , हमें बलवान बनाता है। हम अपने जीवन में मकान नहीं —घर बनाएं। बुजुर्गों का साथ रखें ,उनको मान और आदर दे, उनकी आज्ञा का पालन करें।।उनकी आज्ञा का पालन हमें आशीर्वाद दिलाता है। इसके अलावा हम संयुक्त परिवार में रहें, तो भी हम जीवन का आनंद ले सकते हैं।

आप दुनिया में अद्वितीय है/you are unique

हमेशा याद रखें इस दुनिया में कोई भी इंसान अपने आप में पूर्ण नहीं है सभी में कुछ न कुछ गुण और दोष पाए जाते हैं इसलिए अपनी कमी को देखते हुए कभी अपने आप को छोटा ना समझे ।हमेशा अपने आप को बड़ा माने यूनिक माने। कभी-कभी आलोचना भरा व्यवहार और शब्द जब हमें सुनना पड़े तब उनसे हम विचलित नहीं हो ,उस समय हम अपनी सहिष्णुता और अपने विवेक, सहनशीलता ,का परिचय दें ,अपने मन की शांति को बनाए रखें, और आलोचना यदि सही हो तो उसकी कदर करें उस से सीखे।

शब्दों की royal gardening :

जैसे हम फूल, पेड़- पौधों को लगाते हैं बगीचे को सजाते हैं वैसे ही हम अपने शब्दों की सुंदरता को बढ़ाएं उनके पर्यायवाची शब्दों को लिखें।कभी-कभी इस तरह लिखना उस पर चिंतन करना ,हमें आनंद प्रदान करता है ।जैसे प्रसन्नता और उसके अन्य पर्यायवाची शब्दों को लिखें –जैसे प्रफुल्लता, उल्लास ,हर्ष,खुशी जिंदादिली, सुहावनापन, आनंद ,आशा, उत्साह इन शब्दों के लिखने और प्रयोग करने मात्र से हमारे चेहरे की चमक बढ़ती है, जीवन में नयापन ,आता है। इसी तरह हम बुद्धिमता के लिए समझदारी ,तर्कशक्ति ,ज्ञान ,अध्ययन अकलमंदि, आदेश का प्रयोग कर सकते हैं। ईमानदारी के लिए विश्वास, वफादारी ,सत्यता, यथार्थवादीता आदि। स्वास्थ्य के लिए तेजस्विता, शक्तिपूर्णता ,मजबूती ,जीवनशक्ति, कठोर आदि शब्दों का प्रयोग कर सकते हैं।

कुछ बातों को भूले– कुछ लोगों को क्षमा करें । लोगों को कुछ ना कुछ देने की आदत बनाएं। अगर कुछ ना दे सके तो कम से कम दुआएं ही दें। उनके लिए अच्छा सोचें ,अच्छा बोले, और उनके कल्याण के लिए प्रार्थना करें ,प्रार्थना हमें सुख शांति का एहसास कराती है।

Old age Person in family is our assets|

अगर इस ब्लॉग को पढ़ने वाले कोई वृद्ध हैं, उनका समय नहीं निकलता तो यह जान ले की यह अवस्था आपके जीवन में अत्यंत सम्मानजनक है। क्योंकि कर्म की भट्टी में दबकर अपने कर्तव्यों का निर्वाह कर अपने अनुभवों की पूंजी से समृद्ध होकर आप विशाल वट वृक्ष की भांति है। आप मीठे और पके हुए फलों की तरह है, जो जीवन में बहार ला सकते हैं।

ये मात्र 3 संकल्प बदल कर रख सकते हैं //आपका jivan|

1/जीवन में यह ३ संकल्पों को लें हम इस आने वाले साल में। हाईली एक्सपायरिंग लोगों की किताबों को ,या अपने क्षेत्र से जुड़े सफल लोगों कीकिताब को ,१५ मिनिट रोज पढ़ना शुरू करें ।

2/ अपने संग का विशेष ध्यान दें। हम उन लोगों का संग करें जो हमारे क्षेत्र में ,अब तक हम से कई गुना अधिक सफल हो चुके हो।

3/प्रातः जल्दी उठना शुरू करें, यह समय कोई भी हो सकता है 4:00 बजे 5:00 बजे 6:00 बजे।

परिवर्तन निश्चित।।

Prosperous new year✌👤☝🌎🌏🌍2022 bts//

New year eve:

Jai sree krishana…

Thank you******

0 thoughts on “जिंदगी एक सफर है सुहाना | journey song/New year bts 2022 | New year with new life

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Why family is important for happiness dot Keep Yourself Healthy 9 Facts to Stay Fit How Happy Life Can Spend How many types of happiness are there? Happiness depends on this factor What to do to Be Happy Identification of a mentally healthy person Go viral to do something good and be happy Why is it important to be happy? What is food, what is its importance? Healthy diet is also important to be happy Habits to increase knowledge to be happy The Right Way to Eat Importance of 8 to live life Benefits of Satsang are immediate Seven Happiness Will Keep You Happy Forever Best Happy Habits Yes Food can make our mood Happy Entertainment Wave of happiness