What is Raksha Bandhan | रक्षा बंधन क्या है ?
रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) भाई और बहन के पवित्र प्रेम का त्यौहार है यह दो शब्दों से मिलकर बना है,जिसमें रक्षा का अर्थ है सुरक्षा और बंधन का अर्थ आपसी प्यार से है।रक्षाबंधन का पर्व सारे विश्व में सावन महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है।इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर रेशम के सुंदर धागे के रूप में राखी बंधती है,वह भाई के माथे पर तिलक करती है और उसे मिठाई खिलाती है,भाई बहन को उपहार देते हैं,भाई अपनी बहन को हमेशा रक्षा का वादा करते हैं,और बहन अपने भाई की लंबी उम्र की प्रार्थना करती है।
Table of Contents
भाई बहन के प्यार का त्यौहार
रक्षाबंधन भाई बहन के पवित्र त्यौंहार, रिश्तो और संबंधों की पवित्रता को और एकाकीपन देता है,उसमे प्यार बढ़ाता है। यह त्योहार हमारे घर में खुशियां लेकर आते हैं हमारे आगे पीछे के गमों की बातों को भूलाने के साधन होते हैं।
इस रक्षा बंधन के अवसर पर भाइयों को बहन की याद और बहनों को भाई की याद आती है,राखी बांधना और बंधवाना तो मात्र एक परंपरा और एक माध्यम होता है,यह राखी का त्यौहार भाई-बहन को अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है। यह त्यौहार समृद्धि स्वास्थ्य, कल्याण तथा प्रार्थना और दुआ के लिए हम हिंदू सनातन धर्म में मनाते हैं,त्यौंहार का मतलब प्यार के बंधन से है,भाई बहन के प्यार के बंधन से है।
देश के इस त्यौहार के साथ देश हित
इस रक्षाबंधन के दिन को मानते वक्त हमें आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए अपने देश के उत्पाद से बनी राखी का ही प्रयोग करना चाहिए। वर्तमान में मोती लेस डोरी और विभिन्न तरह के राखी के बनने के समान चीन से आते हैं जिससे सुंदर और महंगी राखी को बनाकर बेचा जाता है,जो बाजारों से खरीद कर बहने भाई को पहनाती है,इस समय बहनों को ध्यान रखना चाहिए कि,हमारे धर्म संस्था और परंपरा के अनुसार सिर्फ मोली की राखी को बांधने का संकल्प लेना चाहिए, इससे देश भी मजबूत बनता है और हमारी धार्मिक परंपरा का भी निर्वाह होता है
एक पीढी से दूसरे पीढी को जोड़ता है यह त्यौहार
वास्तव में यह त्यौहार और उत्सव हमारी संस्कृति का परिचय देते हैं,यह एक पीढ़ी को दूसरी पीढ़ी से जोड़ने का एक माध्यम होते हैं,इन त्योहारों का उद्देश्य प्रेम और सद्भाव को आपस में बढ़ाना है,अपने पिछले गीले शिकवा को भुलाना है,इन त्यौहार के दौरान हम एक दूसरे के करीब आते हैं खुशी का अनुभव करते हैं,हमारा मनोरंजन होता है और आने वाली पीढी को हम,हमारी संस्कृति की जानकारी दे पाते हैं,इन त्योहार और उत्सव शब्द के सुनते ही हमारे अंदर गुदगुदी,उल्लास और हृदय में उथल पुथल सी होने लगती है
ये त्यौहार बच्चों के लिए विशेष
इस राखी के त्योहार के मायने ही कुछ इसी तरह है,की त्योहारों के बारे में,सुनते ही हमारे घर के छोटे मेहमान भी उछल-कूद कर खूब खुश होते हैं,क्योंकि इन अवसरों पर इन छोटे मेहमानों को उपहार मिलते हैं।बच्चे अपने हमउम्र के बच्चों के साथ मिलकर खेलते हैं और आनंदित होते हैं
इसे भी पढ़े:-

इस दिवाली को हँसी ख़ुशी से मनाने के लिए नया क्या क्या करे
दिवाली पर मन में अच्छे विचार से मन को भरें इस दिवाली घर के साथ-साथ मन के कोने कोने की सफाई करें मन मे कोई बात पकड़े हैं किसी से

सत्संग क्या है ?
सत्संग क्या है ? सत्संग से बिना प्रयास के मन स्वतंत्र हो जाता है। सत्कर्म , सत्चिंतन और सत्चर्चा जीवन भर करते रहने से सत्संग जीवन में आता है !
Top Summer Vacation Activities Idea For Young Kids And Young Adult.
Table of Contents समर वेकेशन में क्या-क्या करें । नई हॉबी पर कम करें ,नई आदतें बनाएं, सामाजिक संस्थाओ से जुड़े। आप अपने फ्यूचर के बारे में योजनाएं बनाएं,आप जहां
Top Summer vacation activities for students
Table of Contents विद्यार्थी के लिए उत्तम समय है । (Best Time for student) यह समय आराम और मनोरंजन का है, यह समय उन कामों को करने का है जो
हमेशा खुशहाल रहने के rules जाने, अंतर्राष्ट्रीय खुशी दिवस 2025 पर क्यों जरूरी है खुश रहना सीखना
साथियों यह जीवन बड़ा ही अनमोल है स्कूलों में वर्तमान में हम पहले पढ़तेहैं फिर परीक्षा देते हैं किंतु हमारे वास्तविक जीवन में उल्टा होता है पहले परीक्षाएं और चुनौतियां
खुश रहने के स्वर्णिम सूत्र क्या है खुश रहने के रहस्य क्या है | Points for Happiness
खुश रहना क्यों जरूरी है – खुशी हमारी एक मानसिक स्थिति है जब हमारा मस्तिष्क शांति और सुकून को अनुभव करता है खुशी एक भावना है एक रसायन है जो
त्यौहार से पूरा परिवार खुश
इस त्यौहार के दौरान घर के सभी सदस्यों को सजने सवरने,एक दूसरे को प्यार देने एक दूसरे के साथ भोजन करने का आनंद मिलता है।इस अवसर पर हमें फोटो खिंचवाकर इंटरनेट और सोशल मीडिया का लाभ भी लेना चाहिए ,एक दूसरों को भेजना चाहिए, इन त्योहारों पर एक दूसरे से मिलने जुलने का हमें अवसर मिलता है,भाई को अपनी प्यारी बहन के साथ समय बिताने का शुभ अवसर प्राप्त होता है,इस राखी के अवसर पर अगर हम भाई बहन के बीच कोइ छोटी बड़ी बात को लेकर मनमुटाव हो तो हमे उससे उबरने का मौका मिलता है
त्यौहार से मन को ऊर्जा
इस राखी के अवसर पर हम अपने विचारों की सोच के रंगों को सोशल मीडिया के माध्यम से फैला कर रखे,ये राखी का त्यौहार हमारे धर्म संस्कृति के प्रति हमें जागृति दिलाते है,यह परिवार मिलन का उत्सव और त्यौहार जीवन में नई ऊर्जा और हंसी खुशी का निर्माण करता है
जय श्री कृष्ण
Thank you



































































































































































































