प्रसन्नता संजीवनी बूटी क्यों है?
प्रसन्नता संजीवनी बूटी क्यों है? (Why is happiness a lifesaver?) प्रसन्नता का सीधा संबंध हमारे मन मस्तिष्क और भावना से है। जब हम अपने जीवन में मनपसंद काम को करते हैं,और उसमें हम सफल परिणाम को अपने मनो अनुकूल प्राप्त करते हैं,तब हमें खुशी की अनुभूति होती है। प्रसन्नता जीवन का सहज लक्ष्य है,जो व्यक्ति हर कार्य को प्रसन्नता पूर्वक करता है वह इस संजीवनी बूटी को लिए रहता है,ऐसा हम माने।उसके पास दुखी रहने के लिए वक्त नहीं होता इसलिए जो भी कार्य करें उसमें प्रसन्नता ढूंढे, उसे प्रसन्न होकर करें।
Table of Contents
प्रसन्न रहना रहना क्यों जरूरी है
आत्मा परमात्मा का अंश है,यही वजह है की आत्मा के दुखी होने पर परमात्मा भी दुखी हो जाता है,इसलिए हर हाल मे हम खुश रहें। हमारा परमात्मा आनंद स्वरूप है और हम उसी के अंश हैं इसलिए हमें हर हाल में हर परिस्थिति में खुश रहना पसंद रहना शक्तिशाली रहना जरूरी है। इसके लिए,हम अपने कार्य को पूरी निष्ठा प्रसन्नता और लगन के साथ करें, तो प्रभु की कृपा अपने आप बरसती है,और निश्चित रूप से हम सफल भी होते हैं।
हर परिस्थिति में सकारात्मक पक्ष देखें

किसी शायर ने खूब कहा है जब खुद की मदद हम करते हैं तब उस परम शक्ति की मदद अपने आप हमारे पास चलकर आने लगती है। जब कभी हम अपने काम में किसी चुनौतीयों को देखें तब हम डरे या घबराएं नहीं, उसे नए अवसर के रूप में देखें,और अपनी प्रसन्नता मन ही मन बनाये रखे।परम सत्ता से शक्ति,या खोए बल को प्राप्त करने के लिए के लिए, उसका विश्वास प्राप्त करने की प्रार्थना करते रहे।
जीवन में कभी प्रसन्नता और सहजता का दामन ना छोड़े

प्रसन्नता है तो जीवन है ,जीवन का उजाला है।जीवन में जब भी चुनौती के तूफान उठ, मन घबराए, हौसला पसत् होने लगे तो सहजता और प्रसन्नता का संतुलन बनाने का अभ्यास जारी रखें।
प्रसन्नता एक दिव्य गुण

हर मानव को प्रसन्नता मन बुद्धि ईश्वरीय शक्ति द्वारा दिया गया एक उपहार है, और इस प्रसन्नता को मन बुद्धि के द्वारा ही अनुभव करते हैं। प्रसन्नता को अनुभव करना, परमात्मा का आशीर्वाद है, इसे हमें धारण करने का पूरा प्रयास करना चाहिए। इसके लिए हमें प्रसन्न रहना भी सीखना चाहिए,जिसके प्रभाव से हमारा औरा भी बढ़ जाता है।
प्रसन्नता को एक समर्थ सिद्धि स्वरूप भी माना जाता है।
प्रसन्नचित रहना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है और हम अपने स्वामी स्वयं है। पत्थर जैसे जीवन में भी हम सरल बनना चाहें,तो प्रसन्न रहे,आशावादी बने। अच्छे लोगों की टीम जोड़े,और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहे।
प्रसन्नता चुनें

प्रसन्नता कहीं नहीं मिलती। प्रसन्न हुआ जाता है, प्रसन्नता चुनी जाती है। आशा को प्रसन्नता का ही एक रूप कहा जा सकता है।
इसे भी पढ़े:-
हमेशा खुशहाल रहने के rules जाने, अंतर्राष्ट्रीय खुशी दिवस 2025 पर क्यों जरूरी है खुश रहना सीखना
साथियों यह जीवन बड़ा ही अनमोल है स्कूलों में वर्तमान में हम पहले पढ़तेहैं फिर परीक्षा देते हैं किंतु हमारे वास्तविक जीवन में उल्टा होता है पहले परीक्षाएं और चुनौतियां
खुश रहने के स्वर्णिम सूत्र क्या है खुश रहने के रहस्य क्या है | Points for Happiness
खुश रहना क्यों जरूरी है – खुशी हमारी एक मानसिक स्थिति है जब हमारा मस्तिष्क शांति और सुकून को अनुभव करता है खुशी एक भावना है एक रसायन है जो

Adopt These Things, Your Chances of Success Will Increase | अपनायें यह बातें बढ़ जाएगी सफलता की संभावना
पढ़ाई में मन क्यों लगायें पढ़ाई में अगर मन नहीं लगता है तो अपनायें यह बातें बढ़ जाएगी सफलता की संभावना ( Adopt These Things, Your Chances of Success Will

What is Raksha Bandhan | रक्षा बंधन क्या है ?
रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) भाई और बहन के पवित्र प्रेम का त्यौहार है यह दो शब्दों से मिलकर बना है,जिसमें रक्षा का अर्थ है सुरक्षा और बंधन का अर्थ आपसी प्यार

Know The Infinite Powers of Thought | जाने विचार की असीम शक्तियां
विचार क्या है। विचार एक ऊर्जा (एनर्जा) है, जो मनुष्य के अंत: करण,यानी हृदय मे प्रकट होती है। जिस प्रकार मन के विकार से काम, क्रोध, लोभ आदि मनोवेग पैदा

Reality and Importance of Indian Education System
शिक्षा क्या है 84 लाख योनियों में केवल मनुष्य ही विद्यार्थी है, और शिक्षा का अधिकारी है बाकी अन्य तो सब भोग योनी है केवल मनुष्य योनि ही शिक्षा के
प्रसन्नता की जड़ी बूटी के रूप में
यह संदेश हमेशा याद रखें बाहर की चीज या संसार की चीज,बाहरी चीज, बाहर से ही ठीक होगी इसे हम अपने मन के अंदर ना ले। अंदर की चीज,मन बुद्धि को समता रूपी सुरक्षा कवच के द्वारा घेरकर सुरक्षित रखें।
मनोरंजन से भी प्रसन्नता मिलती है।

हमारा मन एक क्षण के लिए भी खाली नहीं रह सकता इसलिए मन में उथल-पुथल और अनेक विचार जो चलते हैं उन पर लगाम देने के लिए हम अपना कुछ समय मनोरंजन में भी लगाएं, क्योंकि मनोरंजन के द्वारा कुछ क्षण हम विचारों पर लगाम दे पाते हैं। इसके लिए हम मूवी देखें, कोई सीरीज देखें, किसी मित्र के घर जाएं,किसी अजनबी से बातें करें।
प्रसन्नता में संतुलन
कई बार बहुत ज्यादा प्रसन्नता भी हमें उबा देती है, इसलिए संतुलित रूप से प्रसन्न रहने की आदत डालें। खुशी के संतुलन के लिए थोड़ा व्यायाम और जोन्गिंग भी जरूर करें इसके प्रभाव से हम प्रसन्नता के संतुलन को बनाए रख पाते हैं प्रसन्नता हमारे जीवन में एक संजीवन बूटी की तरह है,
क्योंकि जब इस गुण को हम धारण करते हैं तब हमारा स्वास्थ्य,मानसिक और शारीरिक रूप से सुचारू रूप से काम करता है,जिससे हम प्रसन्नता का अनुभव करते हैं अपने काम में मन लगा पाते हैं, उत्पादक बनते हैं। जब हम अपने काम में मन लगाते हैं तो हमारा जीवन उत्साह और उमंग से भरा रहता है,और यही हमारे जीवन का प्रथम और अंतिम लक्ष्य है।
जय श्री कृष्ण
धन्यवाद