why books are important in life

आखिर मनुष्य के जीवन के लिए किताबें क्यों महत्वपूर्ण है?| why books are important in life

पुस्तक एक ऐसा यंत्र है जो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी के बीच पुल का कार्य करती है। पुस्तक के द्वारा बिना कुछ कहे अपनी बात अगले आदमी को बताया जा सकता है,उसे जीता जा सकता है।

ज्ञान का भंडार है पुस्तकें इसलिए कहा जाता है दुनिया पर केवल पुस्तकों का ही शासन है।पुस्तकों के द्वारा हम विश्व के प्रत्येक पदार्थ ,विषय और उससे संबंधित घटना का ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं।

जीवन में किताबें महत्वपूर्ण क्यों हैं | why books are important in life

पुस्तकों में ऐसा खजाना छिपा होता है जिसे कोई लुटेरा कभी लूट नहीं सकता। पुस्तक जेब में रखा हुआ एक बाग है, जो हमारे मन को प्रफुल्लित करता है। जिन लोगों को पुस्तकें पढ़ने में आनंद आता है वह संसार के सभी सुखों को भूलाकर इस का आनंद लेते हैं ।अच्छी पुस्तकें एक महान पुरुष की आत्मा होती है, जिसे हम कुछ क्षणों में पढ़कर उसके सारे जीवन को जान जाते हैं।

पुस्तक हर युवा वर्ग तो पढ़ता ही है, इसके अलावा हर उम्र में व्यक्ति को इसको पढ़ने की आदत होनी चाहिए। इसके पढ़ने की आदत से जीवन में हर चुनौती का समाधान निकाला जा सकता है। जीवन के कठिन समय में इन पुस्तकों के पास जाकर समाधान खोजा जा सकता है।

पुस्तकें हमेशा जीवन जीने का ,धन कमाने का, शरीर को स्वस्थ रखने का ज्ञान कराती है, जो हमारे जीवन में परिणाम स्वरूप हमारे जीवन को आसान बनाती है। पुस्तकें गुरु तुल्य होती है, जो  इंसान की सोच और  समझ के ढंग को बदल सकती है।

IMG 20210721 220011

जब हम किसी अच्छी पुस्तक को पढ़ते हैं तो कहीं ना कहीं दुनिया में हमारे लिए रोशनी का नया दरवाजा खुलता है। पुस्तक यानी अनुभव भी हो सकता है।पुस्तक को  ज्ञान का भंडार भी कहा जा सकता है।पुस्तके हमारे मन मस्तिष्क  को तंदुरुस्त रखती है । यह बोलने और दूसरे को समझाने का सामर्थ भी रखती है।

पुस्तक पढ़ने से हमें किसी चीज के ज्ञान में प्रधानता या एक्सपर्टाइज्ड मिलती है। हम उस चीज के मास्टर बन पाते हैं। आने वाला युग एक्सपेटाइज का ही है। युवा पीढ़ी हर क्षेत्र के एक्सपेटाइज को ही खोजती नजर आएगी।

IMG 20210721 220104

पुस्तके ज्ञान प्राप्त कराने के अतिरिक्त, एक सच्चे हितैषी मित्र की भाँति साहस प्रदान करती है ।धैर्य बंधाती है, आशा एवं स्फूर्ति का संचार कर जीवन को आनंदमय बनाने में अभूतपूर्व स्थान रखती है।

पुस्तक पढ़ने से हमें बहुत सी चीजों के बारे में क्लेरिटी मिलती है।जिस चीज का उत्तर खोज रहे होते हैं,पुस्तकों से हमें उन सब चीजों के जवाब आसानी से मिल सकते हैं।

प्रत्येक विद्वान पुरुष पुस्तक से प्रेम करते हैं ।अच्छी पुस्तकें जीवन में अच्छे साथी की तरह होती है जो हमें खुद को प्रसन्न रखने का ज्ञान सिखाती है ,जिससे हम सुखी हो पाते हैं ।पुस्तकें हमें खुद को प्रसन्न रखने की नई नई तकनीक भी बताती है, जिससे हमारा जीवन आसान होता है।

IMG 20210721 220027

आज के इस युग में सच्चे और निस्वार्थ मित्र मिलना कठिन है लेकिन अच्छी पुस्तकें सहज में हमारी मित्रता निभा सकती है ,हमें सच्चा मार्ग दिखाती है, और जीवन पथ की सफलता दिलाने में हमारी मददगार होती है।

ऐसा देखने में आता है जिस देश के लोग पुस्तकें पढ़ना पसंद करते हैं वहां के लोग बहुत ही समृद्ध , धन ,वैभव, और बुद्धिमान तथा प्रसन्नता से भरे लोग होते हैं। जापान, रसिया और फिलीपींस, के लोग पुस्तकें पढ़ना बहुत पसंद करते हैं।

पुस्तकें पढ़ने वाला मरने के पहले हजारों जिंदगियां जी लेता है और जो पढ़ता नहीं वह केवल एक बार ही जीता है। पुस्तकें पढ़ने वाले लोग दिमागी तौर पर जल्दी बूढ़े नहीं होते। उनकी उम्र भी औसतन अधिक देखी जाती है ,वह लंबी उम्र जीते हैं

पुस्तकों में समाज और युग को बदलने की ताकत  होती है, अच्छी पुस्तक को पढ़कर ही समझ में आता है कि ब्रह्मांड में बहुत कुछ है जानने , करने  तथा प्राप्त करने  को।

यदि हमें किताबें पढ़ने का शौक है तो हम कितने भी बुजुर्ग हो जाएं, अकेले नहीं होते। पुस्तक पढ़ने की आदत कोआदर्श स्वरूप हर मानव को विकास करना चाहिए क्यों कि पुस्तक हमें जीवन को व्यवस्थित रखने का तरीका भी सिखाती है।

पुस्तके हमारे दिमाग पर लगी जंग को साफ करती है और हमारे अंदर चमत्कार करने की शक्ति पैदा करती है।

पुस्तक हमें उन तरीकों को बताती है जिनसे हम किसी भी क्षेत्र की सफलता और ऊंचाइयों को छू पाते हैं।

पुस्तकें हमें जीवन में सुख पाने के गुरु मंत्र को बताती है। हमारे मन में कैसे हमें शांति मिले उन उपायों को बताती है।

पुस्तके हमें सुख पाने के लिए ,लोगों से अपनी बातें कैसे मनवाएं ,जिससे हमारी लोकप्रियता भी बढ़े, हमें सिखाती है।

पुस्तके हमारे संबंधों को मधुर बनाने के राज को खोलती है हमें जीवन में खुश रहने के राज सिखाती है।

पुस्तके हमें यह बताती है ,कैसे हम अपनी मेहनत को दौलत में बदलने का काम कर सकते हैं, ताकि हम जीवन में समृद्धि पा सके, धनी बन सके, सुख पा सके ,चमत्कार कर सकें।

बहुमूल्य रत्नों के समान यह पुस्तकें हम मनुष्य को भावनात्मक और मानसिक रूप से बढ़ने में मदद करती हैं।किताबों के बिना जीवन ,पुस्तकालय के बिना घर बिना आत्मा के शरीर की तरह है। जिन्हें जीवन में किताबें पढ़ना अच्छा लगता है जीवन में वह कभी भी अकेला नहीं होता और सदैव खुश रहताहै।किताबें हमारे मन और आत्मा का भोजन है।

IMG 20210721 215742

महात्मा गांधी कहते थे पुस्तकों का मूल्य रत्नों से भी अधिक है क्योंकि रत्न बाहरी चमक दिखाते हैं ,जबकि पुस्तक अंतः करण में प्रकाश करती है।

IMG 20210721 215854

पुस्तकें पढ़ने वाला व्यक्ति पूरे समाज को राह दिखा सकता है, और खुशियां बांट सकता है। पुस्तक पढ़ने की लत इंसान की सबसे ताकतवर हो सकती है। खुशहाली के लिए किताबों से प्रेम अति आवश्यक है।

जीवन को आसान और खुशनुमा बनाने के लिए किताबों से दोस्ती अति आवश्यक है। किताबें पढ़ना ,हमें अकेले में विचार करने की आदत और सच्ची खुशी  देता है। बुद्धिमान पुरुष हमेशा पुस्तक से प्रेम करते हैं ,क्योंकि यह साहस, आशा पूर्ति का संचार ,और शानदार जीवन जीने में मददगार होती हैं।हर मनुष्य के जीवन में कुछ किताबों का होना अत्यंत आवश्यक है । जीवन में कुछ उद्देश्य बनाने तथा  सोच को विकसित करने में भी पुस्तके  विशेष योगदान रखती हैं ।जीवन  में पुस्तकें हमारी सोच को विकसित करती हैं ।

images 2021 07 21T214412.434

किताबों की बड़ी लाइब्रेरी आपके घर में  यह दिखाती है कि आप कितने बुद्धिमान हैं। सकारात्मक सोचऔर सुखी जीवन किताबों को पढ़ने से बनता है और ज्यादा पढ़ने से मस्तिष्क क्रियाशील होता है, जो कि लंबी उम्र भी देता है ।मस्तिष्क को ठीक रखने के लिए पुस्तकें पढ़ना अत्यंत आवश्यक है ,यह पुस्तकें  हमारे मन मस्तिष्क को तरोताजा रखती हैं, हमारी  स्मरण शक्ति और दिमागी सक्रियता को भी बढ़ती है । हर सफल व्यक्ति के घर में पुस्तक  संग्रह  अलमारी घर के टीवी से बड़ी होती है।  जिसे किताबें पढ़ने का समय नहीं मिलता आगे चलकर वह  जीवन के आनंद का लाभ भी कम ही ले पाता है ।किताबें पढ़ने वाला ही मनुष्य इस डिजिटल युग में नेता बनने का सामर्थ्य रखता है ।अपने क्षेत्र की अच्छी किताबों का संग हमें जीवन जीने की कला को भी सिखाता है।

हर सफल व्यक्ति के घर में पुस्तक  संग्रह  अलमारी ,घर के टीवी से बड़ी होती है।  जिसे किताबें पढ़ने का समय नहीं मिलता आगे चलकर वह  जीवन के आनंद का लाभ भी कम ही ले पाता है ।किताबें पढ़ने वाला ही मनुष्य इस डिजिटल युग में नेता बनने का सामर्थ्य रखता है ।अपने क्षेत्र की अच्छी किताबों का संग हमें जीवन जीने की कला को भी सिखाता है।

किताबे हमारी शांत और स्थिर सलाहकार होती है ।किताबों से अच्छा तोहफा अन्य कोई नहीं हो सकता क्योंकि यह दर्पण की तरह होती हैं।किताबे बुद्धिमान पुरुष का अनुभव है जो हमारे जीवन को खुशियों से भरती है, हमें निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करती है। कुल मिलाकर पुस्तके इंसान को इंसान बनना सिखाती है इसलिए हर इन्सान को अच्छी पुस्तकों का संग्रह करना चाहिए तथा इसको रोज इनको पढ़ने की आदत डालना चाहिए जो उसके जीवन को खुशियों से भर देता है। पुस्तकें इंसान को रचनात्मक बनाती है, उसमें एकाग्रता बढ़ाती है, और कल्पना शक्ति का विस्तार करती है।

रात  के समय यदि अच्छी नींद लेनी हो तो वह कुछ समय पुस्तक पढ़ कर सोने के पूर्व बिता सकता है ।जो हमारे मन मस्तिष्क को विश्राम देता है।

इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में पुस्तक पढ़ना तनाव को दूर कर खुशियां लाता है ।किताबें पढ़ने से मनुष्य को नई नई योजना तथा तरीको को सीखने का ज्ञान मिलता  है जो  उसके जीवन में नई ऊर्जा का प्रवाह होता है।   

       

पुस्तकों में निवेश यानी जीवन में निवेश ऐसा भी कई सफल पुरुष जैसे रतन टाटा ,बिल गेट मानते हैं।

पुस्तकों में वह योग्यता है जो हमें हमारे जीवन की तमाम परिस्थितियों से अवगत कराती हैं। जीवन में एक पुस्तकालय और एक बगीचा उसे खुशियां देने की पूरी सामर्थ्य रखता है।

कुछ सफल लोगों का यह भी अनुभव है कि कुछ नया करने के लिए कुछ पुरानी किताबों को पढ़ा जाए। इतिहास में जाया जाए तो हम कुछ नया कर सकते हैं। पुराने लोगों के अनुभव हमें उस पुस्तक के माध्यम से मिल जाते हैं, जिसे हम नयापन दे सकते हैं।

                                     पुस्तके जहां होती है वहां खुशी भरा  माहौल होता है। पुस्तके हमें जिंदादिली के साथ जीना  सिखाती है ,हमारे जीवन में खुशियां भर्ती है ।पुस्तके हमारे अंतः करण को प्रकाशित करती हैं ।जिन्हें  पुस्तक पढ़ने की आदत लग जाती है वे जीवन में आनंदित और प्रसन्न देखे  जाते हैं ।पुस्तकों में हमारी उम्र को बढ़ाने की भी सामर्थय है, क्योंकि यह हमारे मस्तिष्क को क्रियाशील बनाती है। पुस्तक पढ़ने वाले ही अपने कार्य क्षेत्र के नेतृत्व करते हुए देखे जाते हैं। हजारों वर्षों से पुस्तकें मनुष्य की सर्वोत्तम मित्र बनी रही है इनसे हमें ज्ञान बुद्धि और आत्मशक्ति को वृद्धि करने में मदद मिलती है।   पुस्तके हमारी ऐसी मित्र है जो हमें दुख और निराशा के अंधकार से ज्ञान आशा एवं प्रसन्नता के प्रकाश की ओर ले जाती हैं, हमारे जीवन में खुशियां भर्ती है हमारा मार्गदर्शन करती है।

   पुस्तके हमारी ऐसी मित्र है जो हमें दुख और निराशा के अंधकार से ज्ञान आशा एवं प्रसन्नता के प्रकाश की ओर ले जाती हैं, हमारे जीवन में खुशियां भर्ती है हमारा मार्गदर्शन करती है।

मुझे अपने जीवन में पुस्तकें पढ़ कर सबसे अच्छा यह अनुभव मिला की चुनौती के समय अगर हम मान ले कि हम आर्थिक रूप से कुछ कमजोर हो रहे हैं तो उस समय हम यह खोजें कि हम दूसरे किस चीज में अव्वल हैं ,जैसे हमारे रिश्ते, हमारा व्यवहार, हमारा स्वास्थ्य, हमारी वाणी, और हम उस चीज का उपयोग कर अपने आर्थिक को ठीक कर सकते हैं।

धन्यवाद

जय श्री कृष्ण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Why family is important for happiness dot Keep Yourself Healthy 9 Facts to Stay Fit How Happy Life Can Spend How many types of happiness are there? Happiness depends on this factor What to do to Be Happy Identification of a mentally healthy person Go viral to do something good and be happy Why is it important to be happy? What is food, what is its importance? Healthy diet is also important to be happy Habits to increase knowledge to be happy The Right Way to Eat Importance of 8 to live life Benefits of Satsang are immediate Seven Happiness Will Keep You Happy Forever Best Happy Habits Yes Food can make our mood Happy Entertainment Wave of happiness